पीआर पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ राइम रेसिटेशन प्रोग्राम

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में सोमवार को राइम रेसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, निदेशक अनघ सिंघल व प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने कविता वाचन, हिंदी-इंग्लिश में रोचक कविताएं प्रस्तुत की।
इन नन्हे-मुन्नों को लय में गाते हुए सुनना बहुत आनंददायक था। उन्होंने प्रतियोगिता में अपना आत्म विश्वास, अभिव्यक्ति और प्रतिभा प्रदर्शन किया और अभिभावकों ने इसका भरपूर आनंद उठाया। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब बच्चे कविताएँ गाते हैं, तो वे शब्दों को स्पष्ट रूप से बोलना, अपनी आवाज को संतुलित करना सीखते हैं। छोटे बच्चों के लिए अंग्रेजी सीखने के लिए कविताएँ महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती हैं। ये उन्हें भाषा सीखने के शुरूआती चरणों में विशेष रूप से मदद करता है। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल ने बच्चों की मनभावन प्रस्तुति के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुंदरता कविता का क्षेत्र है, छात्र अभिव्यक्ति, विचार, भावना, तुकबंदी और शब्दों की लय की सुंदरता का आनंद लेते हैं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपने वक्तव्य कौशल और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने बच्चों के उत्साह और जोश की सराहना करते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन ममता पुंडीर, चेतना मल्हान और प्रियांशी राजपूत ने किया। कार्यक्रम को सफलत बनाने में दिव्या शर्मा, अजय कुमार, शिखा ठाकुर, दीपक मलिक, पायल कौशिक, रितु त्यागी, इशिका, प्राची त्यागी, मोनिका त्यागी, रितु, बीना वत्स अनुपम सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal