सपा का चरित्र सनातन धर्म को कलंकित करने वाला: भूपेन्द्र चौधरी

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरूवार को लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि सपा का चरित्र हमेशा से ही हमारी आस्था, परंपरा व सनातन को कलंकित और लज्जित करने का रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थी। यह लोग सदैव धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि अभी भाजपा संगठन का पुर्नगठन करने का काम चल रहा है और जल्द प्रदेश में जिला अध्यक्षों का ऐलान होगा।
मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महाराजा सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्था जनकपुरी नई दिल्ली कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम में यहां पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मीडिया से वार्ता करते हुए महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की यहां पर उपस्थिति को सनातन धर्म की प्रबलता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आसथा पाकिस्तान जैसे देशों की आबादी से भी अधिक है, जो हिन्दू धर्म के शक्तिशाली होने की पहचान है। उन्होंने दिल्ली के चुनाव और यूपी में महाकुंभ के कारण भाजपा के संगठन की प्रक्रिया में हुई देरी पर चर्चा करते हुए स्वीकार किया कि जल्दी ही संगठन में बदलाव साफ रूप से दिखाई देगा। उन्होंने स्वीकार किया कि वेस्ट यूपी के जिन जनपदों में मंडलों के चुनाव नहीं हुए हैं, वे जिले रोके जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मीडिया के मंत्रीमंडल के विस्तार के सवाल को खूबसूरती से टाल गए। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल में विस्तार करने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का है। उन्होंने दिल्ली के सवाल पर स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग अराजक है। विधान सभा में कार्यवाही चलाने का अधिकार अध्यक्ष का होता है। उन्होंने दावा किया कि यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है। यूपी सरकार हर संभव लगातार अभियान चलाकर उक्त भ्रष्टाचार में लिप्त ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, हरीश अहलावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal