मंत्री कपिल देव ने लिखा डीएम उमेश मिश्रा को पत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण होने तक कूड़ा कलेक्शन कंपनी का भुगतान रोके जाने और जांच कराये जाने को लेकर मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा।
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के साथ अनुबंध कर नगर में सफाई व्यवस्था करने वाली MI2C कंपनी पर सफाई कर्मियों द्वारा लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। सुपरवाईजर, ड्राईवर, हेल्पर, सफाईकर्मी आदि पदों पर सेवारत कर्मचारियों को समय से भुगतान न मिलने, उनका EPF व ESI का पैसा जमा न करने, कर्मचारियों को वर्दी, दस्ताने न दिए जाने आदि को लेकर कूड़ा उठाने का कार्य कई बार बंद किया जा चुका है। आए दिन इन कर्मचारियों द्वारा हड़ताले की जाती हैं।
नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव से मिलकर इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और निस्तारण कराये जाने की मांग की। शहर को स्वच्छ बनाने वाले इन कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव ने तुरंत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को पत्र लिखा और दूरभाष पर वार्ता कर इनकी समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण कराये जाने तथा निस्तारण होने तक कंपनी का भुगतान रोके जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने कंपनी के कार्यों की कड़ी निगरानी, स्थलीय निरीक्षण व आवश्यक जांच-पड़ताल कराये जाने को कहा।
मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी से संज्ञान में इससे पूर्व में काम करने वाली कंपनी A2Z का प्रकरण भी डाला और कहा कि उस कंपनी की तरह अब इन कर्मियों के साथ कोई अन्याय या धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं, पालिका या प्रशासनिक स्तर पर, शीघ्र उठाए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई