डाक कांवड़ियों की भागम भाग में व्यवस्था हुई धड़ाम

Share :

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन माह में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए मंगलवार को अपनी विदाई बेला की ओर बढ़ता नजर आया। इस बीच पैदल कांवड़ियों के साथ डीजे कांवड़ों के शोर और बम- बम भोले के जयघोष के बीच हाईवे से नगर की सड़कों पर हर ओर डाक कांवड़ियों की भागम भाग ने भक्ति व आस्था का बड़ा कौतूहल पैदा किए रखा। डाक कांवड़ों की तेज रफ्तार को थामने को शिव चौक से हाईवे तक पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे रहे। वहीं डाक कांवड़ों की दौड़ शुरू होने के साथ नगर क्षेत्र में जिला अस्पताल, शिवचौक व हनुमान चौक पर कांवड़ मार्ग की तमाम व्यवस्थाएं बौनी साबित होती हुई दिखाई दी।
श्रावण माह की कांवड़ यात्रा की तरह इस बार फाल्गुन माह में हाईवे से नगर क्षेत्र में हर ओर बाबा के भक्तों का जलवा दिखाई देने लगा है। बुधवार को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के चलते गंतव्य की ओर बढ़ते शिवभक्तों की आस्था पूर्व वर्षो से कहीं अधिक देखने को मिल रही है। मंगलवार को कांवड़ यात्रा अपने शिखर पर पहुंचकर विदाई बेला की ओर बढ़ने लगी है। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर नगरीय क्षेत्र की सड़कों से हाईवे तक कांवड़ियों की बाइकों के शोर और एक दूजे से भागम भाग ने इस यात्रा को नई पहचान दी है। कहना गलत न होगा जो लोग महाकुंभ में नहीं पहुंच पाए वे पुण्य पाने के लिए पैदल या डाक कांवड़ों का दौर यूं तो सोमवार रात से ही शुरू हो गया और मुजफ्फरनगर के सभी रास्ते पैदल कांवड़ियों के साथ डाक कांवड़ियों से भरे दिखाई दिए, वहीं कुछ वाहन तो देर सायं तक हरिद्वार की ओर दौड़ लगाते नजर आए। हरिद्वार की ओर जाने और हरिद्वार से गंगा जल लेकर शिवालयों की ओर दौड़ लगाने वाले कांवड़ियों की भीड़ भगवान शिव की भक्ति और आस्था की एक नई इबारत लिखने की ओर आगे बढ़ रही है। इस बीच कांवड़ियों ने पूर्ण आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने को हाथ में डाक कांवड़ लेकर उत्साह के साथ दौड़ लगाई। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्गों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बनाने का काम किया। डाक कांवड़िए दिल्ली-देहरादून हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे और मुजफ्फरनगर से बड़ौत जाने वाले मार्ग पर खूब दौड़ते दिखाई दिए। शिवभक्तों की भागमभाग से शहर में रुड़की रोड पर बुधवार देर रात तक डाक कांवड़ियों की इस दौड़ ने शिवचौक परिक्रमा लगाकर अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर से प्रस्थान किया। इस बीच नगर क्षेत्र में दुर्घटना बढ़ने का खतरा देखते हुए पुलिस को कई स्थानों पर बेरिकेडिंग करनी पड़ी, लेकिन डाक कांवड़ियों की भागमभाग व तेज रफ्तार में तमाम व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुई। हालांकि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते शहर के बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रही, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल तिराहा, शिवचौक एवं हनुमान चौक आदि क्षेत्र में जाम के बीच लोगों को परेशान होते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal