वार्ड 48 में 25 लाख रुपए से चेयरपर्सन ने दी नये नलकूल की सौगात

Share :

मुजफ्फरनगर। इस बार आ रही गर्मियों में शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नये नलकूपों के कार्य की शुरूआत कर दी है। शहर के वार्ड 48 में शनिवार की सुबह उन्होंने जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुचारू तथा नियमित बनाये रखने के लिए नये नलकूप के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों के द्वारा वार्ड सभासद शौकत अंसारी के नेतृत्व में कई साल से बनी जलापूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया और कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की।
नगरपालिका परिषद् के वार्ड 48 के अन्तर्गत मौहल्ला लद्दावाला, शाहबुददीन पुर रोड आदि क्षेत्र में कई साल से जलापूर्ति को लेकर समस्या बनी हुई थी। इसके लिए शनिवार को यहां पर एक नया नलकूप स्थापित करने के कार्य का श्री गणेश हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का वार्ड सभासद शौकत अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। यहां फीता काटकर चेयरपर्सन ने नये नलकूप की स्थापना के लिए बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस साल गर्मी के मौसम में शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति को बेहतर करने का हम प्रयास कर रहे हैं। कई नये नलकूप स्थापित कराने के साथ ही नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। इन कार्यों का शुभारंभ आज वार्ड 48 से किया गया है। यहां पर कुछ क्षेत्र में पानी का प्रेशर कम होने के कारण घरों में आपूर्ति नहीं होने से पिछले कुछ समय से परेशानी की शिकायत मिल रही थी। पूर्व में यहां पर नये नलकूप की स्थापना का निर्णय लिया गया और आज इस कार्य को हम कराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 एचपी क्षमता के इस नलकूप की स्थापना के लिए 15वें वित्त आयोग से करीब 25 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे, यह कार्य जल्द से जल्द कराने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है, ताकि जनता को लाभ मिल सके। इस दौरान वार्ड सभासद शौकत अंसारी ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की कार्यप्रणाली और सभी को साथ लेकर चलने की नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शहरवासियों का सौभाग्य है कि मीनाक्षी स्वरूप जैसी चेयरपर्सन यहां मिली है। कई वर्ष से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने से परेशानी बनी थी। अब यहां पर करीब 25 लाख की लागत से नया नलकूप बनने से यह समस्या सुधरेगी और गर्मियों से पहले ही यह उनकी तरफ से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात है, वो जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से नगरपालिका के एई जलकल सुनील कुमार, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, सभासद शौकत अंसारी, समाजसेवी विवेक गर्ग के अलावा शफीक थानवी, मेहर इलाही, इमरान, शाहनवाज, इरफान अब्बासी, नाजिम सलमानी, नफीस मास्टर, तरन्नुम अहमद, तनवीर अंसारी, सरसार खान, बंदा धोबी, नौशाद अंसारी, सनव्वर अंसारी, डा. अल्ताफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई