जीएसटी विभाग के अफसरों को दिए राजस्व वृद्धि के निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जीएसटी से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सांत्वना गौतम, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक, सिद्धेश चन्द दीक्षित संयुक्त आयुक्त (वि.अनु. शा.) के अलावा राज्य कर विभाग के सभी उपायुक्त व सहायक आयुक्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। यूपी में राजस्व दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण जीएसटी विभाग के अधिकारियों को डीएम ने राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए सघन एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं पंजीयन बेस बढ़ाने में प्रशासन से उन्हें अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विभागीय अफसरों को विभाग की विभिन्न योजनाओं, यथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, स्टीकर, एमनेस्टी आदि से मिलने वाले लाभों से भी व्यापारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में संपन्न बैठक में राज्य कर विभाग अधिकारियों को विभागीय कार्य में किसी भी प्रकार की होने वाली समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही आम जन नागरिकों द्वारा खरीदे गए माल का पक्का बिल लेने तथा संबंधित व्यापारियों को पक्का बिल जारी करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। व्यापारी द्वारा बिल न दिए जाने पर व्हाटसअप 7235001729 पर प्राप्त होने वाली शिकायत पर राज्य कर विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। जनपद में अधिकाधिक व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली में पंजीकृत कराने में मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार कैम्पों, सेमीनारों, मेगा सेमीनारों, हॉर्डिंग, प्रिंट मीडिया व पोस्टर आदि के माध्यम से अपंजीकृत व्यापारियों को, पंजीयन के लाभ के संबंध में जागरूक कराने के निर्देश दिए। बैठक में सूर्यभान सिंह संयुक्त आयुक्त कारपोरेट, पंकज कुमार उपायुक्त प्रशासन, अशोक कुमार, गौरी शंकर, अभय सिंह, शोभित श्रीवास्तव, विरेन्द्र कुमार मिश्रा, हेमन्त यादव उपायुक्त, मधूसूदन सिंह, अम्बरीश कुमार, प्रतिभा सिंह, सुदीप श्रीवास, विदिशा कस्तूरी, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह एवं नितिन वाजपेयी सहायक आयुक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई