फ्रेश वेस्ट निस्तारण में आत्म निर्भर बनेगी अब नगर पालिका

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् अब अगले कुछ माह में नगरीय क्षेत्र को गारबेज फ्री बनाने के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करने जा रही है। पालिका का सिरदर्द बना कूड़ा कमाई का बड़ा साधन बनने जा रहा है, वहीं बड़े जुर्माने का कारण बने लीगेसी वेस्ट को नि:शुल्क निस्तारण करने की ओर कदम बढ़ाने के साथ ही पालिका ने अब प्रतिदिन शहर से निकलने वाले करीब 300 टन फ्रेश वेस्ट का हाथों हाथ सेग्रीकेशन कर निस्तारण करने में आत्मनिर्भरता हासिल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया। पालिका आगामी दिनों में इसके लिए ट्रॉमल मशीन खरीदने जा रही है, ताकि प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था लागू की जा सके।
नगरपालिका परिषद् क्षेत्र के 55 वार्डों से निकलने वाले कूड़े को किदवईनगर के एटूजेड प्लांट पर बनाए डम्प साइट पर डाला जा रहा है। जहां पहले से पुराना कूड़ा पालिका की मुसीबत बना है। ऐसे में रोजाना यहां डम्प हो रहे करीब 300 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण करने से डम्प साइट पर स्थान भी कम पड़ने लगा है। फ्रेश वेस्ट निस्तारण को वर्तमान में पालिका ने ठेका छोड़ा है। इस प्लांट पर 40 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एकत्र फ्रेश वेस्ट निदान के लिए पालिका को करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। ठेकेदार फर्म सड़क बनने के इंतजार में है। इसके बाद प्लांट पर फ्रेश वेस्ट का निस्तारण करने को ट्रॉमल मशीन लगाकर कार्य शुरू कर दिया जायेगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर फ्रेश वेस्ट निस्तारण में हो रहे इस खर्च को बचाकर इसमें पालिका को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाए है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से इसके लिए नगर पालिका दो ट्रॉमल मशीन खरीद रही है।

इन्होंने कहा-
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि शहर से प्रतिदिन करीब 234 मीट्रिक टन फ्रेश वेस्ट निकल रहा है। इसका निस्तारण एमआईटूसी कंपनी के माध्यम से एटूजेड प्लांट पर डम्प साइट पर हो रहा है। वहां अब कूड़ा डालने का स्थान कम पड़ने लगा है। ऐसे में छह माह से एकत्र 42120 मीट्रिक टन फ्रेश वेस्ट का प्रसंस्करण, निपटान और निष्पादन करने के लिए पालिका ने आयुषी हाईजीन एंड केयर प्रा.लि. नई दिल्ली को टैंडर दिया है। कंपनी इस फ्रेश वेस्ट के लिए पालिका को 414 प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से 1 करोड़ 74 लाख 37 हजार 680 रुपये का भुगतान करेगी। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से 200 टन प्रतिदिन क्षमता वाली दो ट्रॉमल मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है, इन मशीनों की खरीद पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मशीन खरीद का प्रस्ताव जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष रखा जायेगा। स्वीकृति मिली तो पालिका इन मशीनों को खरीदकर प्लांट पर स्थापित करते हुए अपने कर्मी लगाकर प्रतिदिन फ्रेश वेस्ट का प्रसंस्करण और निस्तारण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal