गोपाल त्यागी के पिता का दु:खद निधन, पालिका में शोक

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के आशु लिपिक गोपाल त्यागी के पिता का मंगलवार अलसुबह इन्दिरा कॉलोनी स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो जाने से शोक का वातावरण बन गया। वो 86 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पैतृक गांव में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगरपालिका परिषद् दफ्तर में दोपहर में शोक सभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।
नगरपालिका परिषद् में बतौर चेयरमैन के आशु लिपिक गोपाल त्यागी मूल रूप से छपार क्षेत्र के गांव महरायपुर निवासी हैं। वो अपने परिवार के साथ शहर के कच्ची सड़क पर इन्दिरा कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके पिता महावीर सिंह त्यागी गांव महरायपुर में ही रहकर खेती बाड़ी का काम देख रहे थे, लेकिन बीते कई माह से वो गोपाल त्यागी के साथ शहर में रह रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि महावीर सिंह त्यागी गौभक्त व धर्म परायण व्यक्ति थे। गांव में रहते हुए वो गौवंश की सेवा में लगे रहते थे। कई गौवंश रोजाना सवेरे उनके आवास पर पहुंचते थे। करीब पांच माह पूर्व जब वो बेसहारा एक गाय की सेवा कर रहे थे तो अचानक उन्हें गाय ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी पसली में चोट आ गई और तभी से उनका स्वास्थ्य गिरता चला गया। मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे उन्होंने गोपाल त्यागी के आवास इन्दिरा कॉलोनी में अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक का वातावरण बन गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव महरायपुर में ले जाया गया, जहां पर परिजनों, नाते रिश्तेदारों और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आशु लिपिक गोपाल त्यागी के पिताजी के निधन का समाचार मिलने पर नगरपालिका परिषद् में भी शोक सभा का आयोजन करते हुए दिवंगत महावीर त्यागी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना की गई और इसके बाद पालिका में शोक अवकाश घोषित कर दिया गया। यहां पर मुख्य रूप से एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, लिपिक अशोक ढींगरा, मैनपाल सिंह, मनोज बालियान, निपुण कन्नौजिया, कैलाश नारायण, गोपीचंद वर्मा, गगन महेन्द्रा, आकाश दीप, संदीप यादव, राजीव वर्मा, प्रवीण कुमार आदि तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया

श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई बाबा के भजनों की अमृतमयी वर्षा

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों

जनपद में संकल्प प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal