बेअसर रहे नगर क्षेत्र में डीएम के साप्ताहिक अवकाश के आदेश

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिवस डीएम उमेश मिश्रा की पहल पर जनपद में शुरू साप्ताहिक बंदी कानून व्यवस्था पहले दिन ही नगरीय क्षेत्र में दम तोड़ गई, जिसके चलते बाजारों में साप्ताहिक बंदी बेअसर रही। हालांकि इस बीच मुख्य बाजारों में बड़ी संख्या में यहां साप्ताहिक अवकाश के दिन बाजार बंद ही रहे, लेकिन कुछ इलाकों में ऐसे में सामान्य दिनों की तर्ज पर यह बाजार खुले रहे। डीएम की पहल पर साप्ताहिक अवकाश के लिए नगर क्षेत्र में मंगलवार का दिन निर्धारित है। ऐसे बाजार में दुकानों पर काम करने वाले दैनिक मजदूरों को इससे राहत मिलती है।
जनपद में शुरू साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था का दुकानदारों द्वारा पहले दिन जमकर मखौल उड़ाया गया। हालांकि सुबह के समय पूर्व की भांति सुबह 11 बजे तक तो अधिकांश बाजारों में दुकाने के शटर गिरे रहे, लेकिन सूर्य के आसमान की ओर बढ़ने के साथ ही कई मौहल्लों के साथ बाजारों में एक-दूसरे की देखा देखी अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर उठाने प्रारंभ कर दिए। जिले में शुरू हुई साप्ताहिक बंदी को लेकर मंगलवार को श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन भी गंभीर नजर नहीं आया, जिसके कारण डीएम के आदेशों का नगर में साप्ताहिक बंदी का खुला उल्लंघन किया गया और बेखौफ व्यापारी साप्ताहिक बंदी पर भी दुकान खोले बैठे रहे।
कहना गलत न होगा कि नगर में अधिकांश दुकानदार एक-दूसरे दुकानदार की देखा देखी अपनी दुकानों को खोलकर साप्ताहिक बंदी का मजाक बना रहे हैं। कुछ दुकानदारों का कहना है कि उक्त साप्ताहिक बंदी में जब भी कोई दुकानदार ऐसे में चोरी-छिपे अपनी दुकान खोलता है तो फिर दूसरे दुकानदार को भी अपनी दुकान खोलने का लालच आ जाता है। जिसके चलते देखा देखी ही फिर सारा बाजार खुल जाता है। उधर, बड़ी संख्या में इन दुकानदारों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए, ताकि कोई भी दुकानदार दुकान न खोल सके। दुकानदारों का यह कहना है कि एक सप्ताह में एक बार बाजार पूर्ण रूप से अवश्य बंद हो ताकि दुकानदार जिस दिन अपनी रिश्तेदारी या बाहर जाकर अपना सामान ला सके या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने जा सके।
बता दें, बीते दिवस डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर वर्ष 2025 के लिए जारी सूची में उत्तर प्रदेश दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 के तहत अब नई मंडी, पटेल नगर, नई बस्ती, कंबल वाला बाग, नवीन मंडी स्थल, रामबाग रोड, भोपा रोड, गांधी कॉलोनी (उत्तर और दक्षिण) में रविवार और मुजफ्फरनगर शहर के अन्य सभी दुकान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते पूर्णत: बंद रहेंगे। चरथावल टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान शनिवार, पुरकाजी (टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें व वाणिज्य प्रतिष्ठान) गुरूवार और बुढ़ाना (तहसील परिसर में स्थित फोटो स्टूडियो और फोटो स्टेट की दुकानें) रविवार को बंद रहेंगी। बुढ़ाना (नगर क्षेत्र की अन्य सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान) सोमवार, शाहपुर (टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान) रविवार, सिसौली (टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान) गुरूवार, खतौली (टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान) सोमवार, जानसठ (टाउन एरिया सीमा के भीतर सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान) शनिवार, मीरांपुर टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान शुक्रवार, भोकरहेड़ी टाउन एरिया सीमा के भीतर की सभी दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठानों में साप्ताहिक बंदी शनिवार को निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई