मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की सार्थक पहल के बीच शुक्रवार को कचहरी परिसर में सार्वजनिक शौचालय के रूप में पिंक शौचालय जनपद मुख्यालय पर आने वाली तमाम महिलाओं को समर्पित किया गया। कचहरी परिसर में महिला शौचालय की जरुरत के आधार पर पालिका प्रशासन की ओर से मिली इस सौगात की सभी ने प्रशंसा की।
शुक्रवार को कचहरी परिसर में नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत पिंक शौचालय का इस बीच पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह समेत वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में पालिका प्रशासन का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ पालिका प्रशासन तमाम प्रयास जारी किए हुए है। उन्होंने नगर की जनता के साथ कचहरी में अधिवक्ताओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए अपनी ओर से शहर की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






