कबड्डी खिलाड़ियों को किया मंत्री कपिल देव ने रवाना

Share :

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तर पर महिला कबड्डी खिलाड़ियों का शुक्रवार को खेल मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जनपद भर से महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने इस बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया। चयनित खिलाड़ियों से मिलकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व डीएम उमेश मिश्रा ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए जीत की शुभकामना के साथ ही सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों को रवाना किया।
उप जिला क्रीड़ाधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि खेल निदेशालय यूपी के तत्वावधान में जनपद मथुरा में आगामी 10 से 12 फरवरी तक ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में प्रस्तावित किया गया है। इसमें जिला खेल विभाग द्वारा प्रतिभाग करने के लिए जनपद स्तरीय टीम का चयन किया गया है। इसके लिए शुक्रवार स्टेडियम पर ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रायल स्वरूप जनपदभर से चुनिंदा सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी गौरव कुमार, मनीष शर्मा और रेनू रानी द्वारा प्रदर्शन के आधार पर महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें रूपा, आरती, वंशिका, सोनम, साक्षी, शबनम, निखत, साक्षी, अलीशा, निधि, ज्योति और प्रियांशी के साथ अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में वंशिका कुमारी शामिल हैं। जनपद स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित इन सभी खिलाड़ियों को मंत्री कपिल देव अग्रवाल और डीएम उमेश मिश्रा ने प्रोत्साहित करते हुए उनको प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए सम्मानित करते हुए मथुरा के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय

जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. आभा आत्रे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal