मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन की ओर से मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में बनाए जा रहे एक सार्वजनिक शौचालय की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिली है। पालिका ईओ ने एडीजे की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जेई निर्माण को मौके पर जांच करते हुए निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद कोर्ट परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर करीब पांच सीट का शौचालय बनाया जा रहा है। बीते दिवस यहां पर बन रहे शौचालय को लेकर एडीजे ने नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से शिकायत की है। एडीजे ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन पर शिकायत करते हुए कहा कि यहां पर बन रहे शौचालय में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनका कहना है कि कोर्ट परिसर में निर्माणाधीन इस शौचालय में ठेकेदार द्वारा निम्न श्रेणी की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। एडीजे की शिकायत पर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने निर्माण विभाग के जेई कपिल कुमार को तुरन्त मौके पर पहुंच कर शौचालय निर्माण की जांच करने के निर्देश दिए है।
इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर में एसबीएम योजना के तहत सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इस शौचालय की गुणवत्ता को लेकर एडीजे की ओर से शिकायत की गई है। इस संबंध में जेई निर्माण को जांच करने के निर्देश दिए गए है।







