सीएमओ ने जाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का हाल, दिए निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। सीएमओ सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा का औचक निरीक्षण करते हुए प्र्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जरुरी दिशा निर्देश दिए। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सुजड़ू में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट कहा कि वे अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को और सुधारने का प्रयास करें। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव के साथ उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ससमय से अपनी निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सुजड़ू में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर समय से उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के समय मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal