पीआर पब्लिक में सीबीएसई की नई शिक्षा नीति पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस के द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 41 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम प्रीत सिंह ग्रेवाल प्रधानाचार्य जीआरडी पब्लिक स्कूल देहरादून व अनीता सिवाच प्रधानाचार्या रॉक गोल्ड एकेडमी शामली रहे।
पीआर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों तथा मौजूद अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए तथा कक्षा 8वीं की छात्राओं शिवांगी रमन और सृष्टि पाल द्वारा सरस्वती वंदना कर किया गया। कक्षा 7वीं की छात्राओं नव्या सिंघल व अवनी गर्ग के मनभावन श्याम भजन प्रस्तुत कर किए गए। परमप्रीत ग्रेवाल व अनीता सिवाच ने नई शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों, मूल्यांकन प्रक्रियाओं तथा समग्र विकास पर आधारित शिक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा, कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और मूल्यांकन में सुधार के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों ने इस सत्र को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। पीआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मानसी सिंघल व स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल और निदेशक अनघ सिंघल ने इस कार्यक्रम के लिए सीबीएसई और सेंटर आॅफ एक्सीलेंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों को नई शिक्षा प्रणाली के अनुरूप खुद को तैयार करने में सहायता मिलेगी, जिससे छात्रों को अधिक प्रभावी शिक्षा मिल सकेगी। कार्यक्रम सफल बनाने में दिव्या शर्मा, अजय कुमार, दीपक मलिक, शंकर शर्मा, शिवम वर्मा, शिखा ठाकुर, अनुपम सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुभाष चौहान की पहल लाई रंग – उत्तर प्रदेश FSDA के निर्णय से दवा व्यापारियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा नए होलसेल ड्रग लाइसेंस पर लागू रोक में महत्वपूर्ण राहत दिए जाने के निर्णय का ऑर्गनाइजिंग ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, उत्तर प्रदेश (रजि॰) (OCDUP) के महामंत्री सुभाष चौहान ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के दवा व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक एवं

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान! ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सरकार को चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को साफ संदेश दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा जन-जागरण अभियान प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरण एवं राष्ट्रभक्ति जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। यह अभियान प्रदेश मुख्यालय,

एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राष्ट्रप्रेम की भावपूर्ण झलक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना से सभी का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टाउनहाल परिसर

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई