पालिका टैंडर निरस्त मामले में चेयरपर्सन ने बैठाई जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास को पंख लगाने की शुरू कवायदों के बीच पालिका के 149 निर्माण कार्यों के टैंडर निरस्त किए जाने और मामले में वार्ड सभासदों पर आरोप लगाने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सदन में पनपे विरोध के बीच वार्ड सभासदों की मांग पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जांच बैठा दी है। दोनों ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन, उनको मिले कार्यों और किए काम की जांच कराने की सभासदों ने मांग की थी। चेयरपर्सन ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन करते हुए मुख्य चार बिन्दुओं पर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट को उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा है।
बीते 23 जनवरी को नेताजी सुभाष जयंती पर पालिका में 74 निर्माण कार्यों के लिए विभाग में टैंडर डाले गये थे। इसमें ठेकेदार तुषार पचीसिया, अभिमन्यु चौहान ने पालिका में हंगामा करते हुए डीएम से शिकायत की थी कि कुछ सभासदों ने उन्हें टैण्डर नहीं डालने दिए और धक्का-मुक्की करते हुए उनको निर्माण विभाग से भगा दिया व जान से मारने की धमकी दी है। ठेकेदारों के आरोपों को लेकर मचे बबाल के बीच डीएम ने जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पालिका भेजा। उनकी जांच में आरोप गलत साबित हुए और सभी ठेकेदारों के टैंडर आॅनलाइन अपलोड मिले थे। सभासदों ने आरोपों को नकारते हुए ठेकेदारों पर पालिका को बदनाम करने की साजिश रचने के आरोपों के बीच अगले दिन डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए ज्ञापन दिया था और टैंडर निरस्त कराने के साथ जांच की मांग की थी। वहीं 30 जनवरी की बोर्ड बैठक में भी सभासदों ने एकजुट होकर आवाज उठाई और ठेकेदारों पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के बूते रजिस्ट्रेशन कराकर टैण्डर हासिल करने के आरोप लगाते हुए जांच कराये जाने, उनकी एफडी जब्त करने व उनको जारी टैण्डर निरस्त करने की मांग की थी।
सभासदों की मांग पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने एई निर्माण अखंड प्रताप को निर्देशित किया था कि वो शिकायत करने वाले ठेकेदारों की फर्म रजिस्ट्रेशन की जांच करते हुए रिपोर्ट दे। इसके साथ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों द्वारा डीएम से की गई शिकायत के आलोक में 4 बिन्दुओं पर जांच करने के लिए जांच कमेटी का गठन करते हुए कर निर्धारण अधिकारी को जांच सौंपी है। उनके साथ जेई जलकल धर्मवीर सिंह कमेटी में शामिल किए गए है। एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन के आदेश पर मामले में सभासदों के डीएम को दिए शिकायत पत्र में उठाए बिन्दुओं पर जांच करने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले में निर्माण विभाग से भी ठेकेदारों की फर्म के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी गई है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पिछले दिनों ठेकेदारों ने जो आरोप लगाये प्रशासनिक जांच में वो बेबुनियाद पाए गए। ठेकेदारों द्वारा पालिका निर्माण विभाग की साइट पर डाले गए टैंडर आॅनलाइन अपलोड मिले हैं। ऐसे में सभासदों ने भी ठेकेदारों पर कुछ आरोप लगाये हैं, जिनको लेकर निष्पक्ष जांच कराने के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कर निर्धारण अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के स्तर से सभासदों की शिकायत पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। कर निर्धारण अधिकारी और जेई जलकल को कमेटी में शामिल किया है। बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों द्वारा ठेकेदार अभिमन्यु चौहान पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पर रजिस्ट्रेशन कराने के आरोपों को लेकर एई निर्माण अखंड प्रताप को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। उनको टैंडर स्वीकृत होने पर एई और जेई निर्माण से रिपोर्ट मांगी गई है, क्योंकि टैण्डर की टैक्निकल और फाइनेंशियल बिड खुलने पर एई व जेई दस्तावेजों का परीक्षण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal