जनपद में दम तोड़ रही सिंचाई पम्पों की सोलराईजेशन योजना

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर जनपद में सिंचाई पम्पों को सोलराईज करने की योजना पूर्ण जानकारी के अभाव में परवान नहीं चढ़ पा रही है। किसानों के इस दिशा में प्रेरित न हो पाने और अधिक संख्या में आवेदन न आने के कारण यह योजना दम तोड़ रही है। शासन स्तर से जिले को 200 किसानों के निजी विद्युत सिंचाई पम्पों को सोलरार्डज करने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन अभी तक जनपद में मात्र 16 किसानों की ओर से ही आवेदन प्राप्त हुए है।
सरकार की प्रधानमंत्री कुसुम घटक सी-1 योजनान्तर्गत यूपी में किसानों के विभिन्न क्षमता के स्थापित कृषि विद्युत सिंचाई पंपों को सोलराईज किया जाना है। केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना में पात्र किसानों को जहां अनुमन्य 30 प्रतिशत अनुदान के अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति, वन टांगिया एवं मुसहर जाति के किसानों के लिए राज्य अनुदान 70 प्रतिशत अनुमन्य किया गया है। कहना गलत न होगा कि इस प्रकार इन जातियों को सरकार की ओर से शत-प्रतिशत अनुदान पर संयंत्र स्थापित कराये जाते हैं। इसके अलावा अन्य श्रेणी के किसानों को केन्द्रीय अनुदान 30 प्रतिशत के अतिरिक्त 60 प्रतिशत राज्य अनुदान की ओर से अनुमन्य है। यानि कुल 90 प्रतिशत अनुदान देय है। शेष 10 प्रतिशत अंशदान किसानों की ओर से देय होगा। सरकार की योजना के तहत वर्ष 2024-25 में प्रदेश हेतु विभिन्न क्षमता 03 एचपी 05 एचपी 7.5 एचपी एवं 10 एचपी के 200 कृषकों के निजी विद्युत सिंचाई पम्पों का सोलराईजेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्थापित मीटर्ड निजी विद्युत सिंचाई पम्पों के सोलराईजेशन हेतु सोलर पॉवर प्लांट स्थापना में किसानों से आॅनलाईन आवेदन यूपीनेडा के पोर्टल पर प्राप्त किये जा रहे है। योजना में इस बीच किसानों को कृषक अंशदान देना होगा।

इन्होंने कहा-
पीडी यूपीनेडा भजन लाल सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जिले को 200 किसानों के निजी विद्युत सिंचाई पम्पों को सोलाईज करने का लक्ष्य तय है, जिसमें से जनपद में अभी तक 16 किसानों के आवेदन प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि किसानों को इसके प्रति जागरूक करने को कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal