मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सभागार में योगी सरकार की पहल पर फरियादियों की समस्याओं के निदान कराने की खातिर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में इस बीच राशन कार्ड, भूमि विवाद, चकबंदी, वन, श्रम विभाग, वॉटमाप से संबंधित समस्याओं के साथ ही पेंशन, विद्युत व सड़क से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त तमाम शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
सदर तहसील में संपन्न सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस बीच कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से इन शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीएमओ सुनील तेवतिया समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।






