स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों बीच पहुंचे सालासर महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचैंडा रोड स्थित श्री सालासर धाम मंदिर के पंचम वार्षिक उत्सव की धूमधाम के बीच शनिवार को श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा नगरीय क्षेत्र में निकाली गई। 5 दिवसीय भव्य कार्यक्रम की इस कड़ी में श्री सालासर धाम मंदिर प्रांगण से श्री सालासर जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार के बाद स्वर्ण रथ पर सवार होकर जब बाबा सालासर भगवान भक्तों के बीच निकले, तो पूरा क्षेत्र उनके जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए भोग प्रसाद से स्वागत किया गया।
श्री सालासर महाराज की भव्य शोभायात्रा में ढोल, मंजीरे, डीजे, मनोकामना पूर्ण ध्वजा, गणपति महाराज, राधा-कृष्ण संग ठाकुर जी का बाल रूप, श्री राम दरबार, विशेष आकर्षण इलैक्ट्रिकल हाथी, उज्जैन महाकाल ग्रुप द्वारा अघोरी पूजा व नासिक से आए 51 कलाकारों द्वारा ढोल-मंजीरे के साथ संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। इस बीच शोभा यात्रा में कलाकारों की प्रस्तुति देख तमाम भक्त स्तब्ध रह गए। इन कलाकारों की प्रस्तुति को कैमरों में कैद करने को हर कोई प्रयासरत दिखाई दिया। वहीं भव्य स्वर्ण रथ पर विराजमान बाबा श्री सालासर बाला जी महाराज नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकले तो श्रद्धालुओं ने उनके स्वागत में पुष्प वर्षा व प्रसाद का वितरण किया। मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा का वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, व्यापारी नेता विवेक गर्ग आदि ने पूजा अर्चना करते हुए स्वागत किया। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ शोभायात्रा राजवाहा रोड, भोपा रोड, गांधी नगर, कूकड़ा मंडी, पटेल नगर, बिंदल बाजार, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी, गांधी कॉलोनी से वापस पचैंडा रोड होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। बाबा भ्रमण करते हुए नगरवासियों के दु:खों का विनाश करने के साथ सभी की मनोकामना को पूर्ण किया। इस दौरान मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष नीरज बंसल, पवन गोयल, प्रेमपाल, हिमांशु गर्ग, विकास गुप्ता, राजीव बंसल, डॉ. कमल गुप्ता, राजीव वर्मा, विकास गोयल, विपुल गर्ग, रवि कुमार, कार्तिक तायल, नितिन तायल, आशुतोष गर्ग, कार्तिक गोयल, अजय मित्तल, ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश कुमार, आयुष बंसल, तुषार शर्मा, अक्षत बंसल, दीपांशु, तन्मय गर्ग, अनंत, कुणाल एवं संचित गर्ग आदि मौजूद रहे।
बता दें, पांच दिवसीय उत्सव में रविवार दो फरवरी को सालासार बालाजी धाम में जागरण व 3 फरवरी को मन्दिर में श्री हनुमान जी के कृपापात्र श्री रसराज जी महाराज सम्पूर्ण सुन्दर काण्ड का पाठ व 4 फरवरी को मंदिर प्रांगण के भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई