मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में जनपद की नगर पंचायत जानसठ में हुए भ्रष्टाचार मामले में भाजपा की किरकिरी होने के साथ सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। यहां नगर पंचायत जानसठ में चेयरमैन रहते हुए भाजपा नेता यनेश तंवर पर नगर पंचायत के पूर्व सभासद नवनीत काम्बोज ने भारी वित्तीय अनियमितता करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में शिकायत की थी। इसमें पूर्व सभासद नवनीत काम्बोज का कहना है कि चेयरमैन के रूप में यनेश तंवर के कार्यकाल में सड़क निर्माण और शौचालय निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता निम्न रही और जमकर चेयरमैन व ईओ यहां पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। इसके साथ कूड़ेदान की खरीद में भी अनियमितता बरती गई, ये बाजार रेट से भी 3 गुणा मूल्य पर खरीद कर नगर पंचायत को वित्तीय हानि पहुुंचाई गई। वहीं बॉयो टॉयलेट खरीद में भी घपला किया गया। इसके साथ बाद में प्रवेन्द्र भड़ाना ने यनेश तंवर के कार्यकाल में बनाये गये शौचालयों की मरम्मत दिखाकर वित्तीय घोटाला किया। दो ईओ भी इसमें सहभागी रहे, उनके खिलाफ भी शासन की पहल पर जिलाधिकारी की ओर से वसूली आदेश जारी हुआ है।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।






