मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलान की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने कदम बढ़ाए हंै। इसके आतंक को रोकने के लिए वार्ड सभासदों की ओर से बोर्ड बैठक में आवाज उठाई गई थी। इसके लिए अब पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कार्यवाही शुरू करते हुए पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल को आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पूर्व में शुरू व्यवस्था को फिर से प्रारंभ करते हुए बंदरों को भी पकड़वाने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से दिन छिपते ही लोग काफी भयभीत हो जाते हंै। रात्रि में शहर के किसी मौहल्ले व गली से गुजरना वाहन चालक के लिए तो खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में आवारों कुत्तों का झुंड कई बार हमला कर सड़कों पर निकले बच्चों, महिलाओं के साथ बाइक सवार युवकों को घायल कर चुके हंै। स्थानीय लोगों ने उक्त मामले में वार्ड सभासदों ने पालिका बोर्ड बैठक में भी बीते दिवस आवाज उठाई थी। इस मामले में सभासद योगेश मित्तल ने कहा कि उनके वार्ड में पूर्व में आवारा कुत्ते के हमले से युवक की मौत हो चुकी है। कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर ऐसे में तमाम लोग डरे हुए है। इस मामले में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कुत्तों की नसबंदी कराने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार का कहना है कि कुत्तों की नसबंदी करने के लिए पालिका के पास संसाधनों का अभाव है।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






