मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने की दिशा में शुरू अभियान के तहत एआरटीओ विभाग की ओर से आयोजित अभियान में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नाबालिगों को वाहन न चलाने के साथ यातायात के नियमों का पालन करने के लिए चालकों को प्रेरित किया गया।
मुजफ्फरनगर में निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं व जनहानि को रोकने के लिए परिवहन विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्र और प्रवर्तन सुशील मिश्र द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य व शानदार रूप से समापन किया। बाल कल्याण समिति से डॉ. राजीव कुमार द्वारा नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। समापन समारोह में परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

समर्पित युवा समिति ने डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन और अपने दिवंगत साथियों की याद में लगाए रक्तदान शिविर
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन एवं अपने दिवंगत साथियों स्व. मनप्रीत सिंह मान, सत्यम अरोरा, संदीप भाटिया, रवि अरोरा की पुण्य स्मृति में 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। गांधी कॉलोनी में आयोजित शिविर सीजी ब्लड बैंक की टीम के






