विकास भवन में उत्पात मचाने पर तीन कर्मियों पर गिरी गाज

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में फिर से अंधेरी रात में जाम छलकाए जाने के साथ कर्मचारियों द्वारा शराब पीकर ठुमके लगाए जाने के मामले में फजीहत के बाद अधिकारियों ने 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी है। बीते दिनों विकास भवन में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दोषियों को चिन्हित करते हुए दो कर्मियों को जहां कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया, वहीं तीसरे कर्मचारी की वेतन वृद्धि पर दो वर्ष तक के लिए रोक लगा दी गई है।
विकास भवन परिसर में बीती रात्रि कुछ कर्मचारियों द्वारा जाम छलकाते हुए ठुमके लगाए गए थे। उक्त मामले में सीडीओ संदीप भागिया ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह अपने कार्यालय में डीडीओ, जिला कृषि अधिकारी के साथ ही उप कृषि निदेशक को तलब किया था। उन्होंने इस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार में दिनभर जारी चर्चाओं के बाद देर शाम कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने कार्रवाई करते हुए विभागीय लिपिक नवनीत शर्मा को सस्पेंड कर दिया। उधर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार ने अपने लिपिक कमलकांत शर्मा को भी सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौरव शर्मा के वेतन वृद्धि पर दो वर्ष तक के लिए विभागीय स्तर पर रोक लगा दी गई है। विकास भवन में कुछ अन्य विभागों में सायं ढलते ही जाम छलकने और महफिल सज जाने की शिकायत यदा-कदा मिलती रही है, लेकिन शुक्रवार को चर्चा में आए विकास भवन के बाद अब इन कर्मियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, ऐसी चर्चाएं विकास भवन में दिन भर जारी रही।
बता दें, विकास भवन में ऐसा पहली बार हुआ हो, ऐसा नहीं है, इससे पूर्व भी विकास भवन मधुशाला बनता रहा। तत्कालीन सीडीओ के कार्यकाल में विकास भवन के एक नाजिर ने अपने चहेते कर्मियों के साथ में जाम छलकाए थे। इस बीच पुलिस ने छापेमारी की थी। विकास भवन में हुई छापेमारी के बाद कर्मियों को मुख्यालय से तहसील स्तर पर संबद्ध करते हुए कार्रवाई की थी। अब फिर बीते दिनों रात में दो विभाग के 4 कर्मचारियों द्वारा जाम छलकाते हुए ठुमके लगाने के बाद बाद कर्मचारियों ने परिसर में उत्पात मचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई