डी एस पब्लिक स्कूल ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर, उनको श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भाव पूर्वक पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में मौन भी रखा गया । आज विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको भावपूर्वक नमन किया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को गांधी जी के जीवन आदर्शों एवं मूल्यों के विषय में बताया।
प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं उनको श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष तथा समाज के शोषित वर्ग के उत्थान के लिए उनके द्वारा चलाए गए आंदोलनो के विषय में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि गांधी जी के आदर्श हमें हमेशा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहेंगे। गांधी जी द्वारा दिखाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने भी गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं उन्हें नमन करते हुए विद्यार्थियों को गांधी जी द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों के विषय में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि गांधी जी हर प्रकार के अन्याय एवं शोषण के खिलाफ थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की भूमि से रंगभेद के विरुद्ध अपना संघर्ष शुरू किया था । दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने वहां के निवासियों के साथ हो रहे अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाई तथा उन्हें समान अधिकार दिलवाएं। भारत आने पर गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई करते हुए देश की आजादी के लिए असहयोग आंदोलन ,भारत छोड़ो आंदोलन, नमक कानून एवं सत्याग्रह जैसे आंदोलन चला कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के देश की आजादी एवं निर्माण में उनके समर्पण के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर कई समाज सुधार आंदोलनों से महात्मा गांधी ने भारतीय जनमानस को अन्याय तथा अत्याचार के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी के आदर्श ,सत्य, अहिंसा ,सदाचार तथा विश्व बंधुत्व आज भी न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। देश की आजादी के आंदोलनों के साथ-साथ गांधी जी ने समाज में भी व्याप्त कुरीतियों जैसे अस्पृश्यता ,जातिगत भेदभाव अशिक्षा आदि के उन्मूलन के लिए भी देशव्यापी आंदोलन चलाए ‌। उनका शिक्षा दर्शन आज भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दर्शनों में से माना जाता है। गांधी जी ने आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा पद्धति पर जोर दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि देते हुए स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने कहा कि गांधी जी का मानना था कि मजबूत भारत तभी बन सकता है जब भारत के गांव आत्मनिर्भर तथा विकसित हो। गांधी जी के विचारों से तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर भारत के साथ-साथ कई देशों में अत्याचारों तथा अन्याय के विरुद्ध प्रतिकार के रूप में सफल आंदोलन चलाए गए । उन्होंने कहा कि अन्याय एवं अत्याचार के प्रतिकार के लिए आज भी गांधीवादी मार्ग श्रेष्ठ मार्ग माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में गांधी जी की रामधन रघुपति राघव राजा राम का गायन करते हुए सभी ने बापू के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे : आलोक शर्मा

देहरादून (संतोष कुमार)। राजीव भवन देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal