मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्या मीना सिंघल और मुख्य अतिथि रॉबिन वर्मा (मैनेजर आॅफ बैंक आॅफ बड़ौदा, हर्षवर्धन जैन अर्चना साड़ी वाले, संजय बैंक आॅफ बड़ौदा आदि अतिथियों ने स्कूल में ध्वजारोहण किया। उसके बाद मां सरस्वती पूजन करके उन पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और फिर अन्य सभी कार्यक्रमों की कड़ी में गणेश वंदना, हिंदी व अंग्रेजी भाषण, तिरंगा हमारी शान एवं सामूहिक गीत आदि का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

पीआर पब्लिक स्कूल प्रांगण में संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षवर्धन जैन ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए आजादी के लिए शहीदों को नमन किया। बैंक आॅफ बड़ौदा मैनेजर रॉबिन वर्मा ने गणतंत्र दिवस के विषय में बताया और तैंतीस टॉपर्स को बैंक आॅफ बड़ौदा द्वारा पुरस्कृत किया। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। वहीं प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिठाई वितरित की गई।

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज






