मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारतीय गणतन्त्र के संकल्प की शपथ दिलाई, इसके बाद उन्होंने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग एवं गिफ्ट वितरण कर उनको सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, खुशी की बात है, कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि हम सबको पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है। देश के शहीदों के बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, हम सबका दायित्व बनता है कि हम अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें व देश सेवा में अपना योगदान दें, हम सभी जनता के सेवक हैं, हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसी आम नागरिक को जो हमारे पास समस्याएं लेकर आते हैं, उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। यही इन अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार एवं एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की प्रस्तावना हमारे देश का संकल्प एवं उद्देश्य है। देश को कैसा बनाना है यह संविधान प्रस्तावना में उल्लिखित है, हम सभी को भारत को उन्नत राष्ट्र बनाने के लिए सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान 2 साल 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था तथा 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हो गया,तब से लेकर हम सभी इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन हम भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दौरान एसडीएम अपूर्वा यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद






