टीबी कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय अभियान का आगाज

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर शनिवार को 100 दिवसीय सघन टीबी का आयोजन जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सभागार में समस्त समाज के धर्मगुरूओं, एनजीओ संस्थाओं व समाजसेवी प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया। इस बीच सभी ने जनपद में टीबी का उन्मूलन करने और लोगों के बीच टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सभागार में आये टीबी रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीज के खाते में उनके पोषण को और अधिक बेहतर बनाने हेतु इलाज के दौरान छ: हजार रुपये दो किश्तों में दिये जाते हैं। इसी के क्रम में सभागार में उपस्थित प्रबुद्धजनों, एनजीओ संस्थाओं, ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे स्वयं नि:क्षय मित्र बनें और समाज में अपने स्तर से भी नि:क्षय मित्र बनवाकर योजना में सक्रिय रूप से भाग लें और टीबी रोगियों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि नि:क्षय मित्र के रूप में सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं, व्यक्ति, टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य, पोषण में योगदान कर सकता हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि जनपद में वर्ष-2024 में कुल 9428 टीबी के मरीज खोजे गये, जिनमें से 327 एमडीआर टीबी रोगी चिन्हित हुए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के छुपे रोगियों को खोजना, टीबी रोगियों की मृत्यु दर को कम करना तथा टीबी से नए व्यक्तियों को संक्रमित न होने देना है। उन्होंने बताया कि जनपद में जोखिम वाली जनसंख्या जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पुराने टीबी रोगी, टीबी रोगी के साथ रहने वाले व्यक्ति, डायबिटीज, एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति तथा नशा करने वाले व्यक्ति आदि की टीबी स्क्रीनिंग और परीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर एनटीईपी विभाग से डॉ. करन, विपिन शर्मा, विपिन, हेमंत, अभिषेक, अतुल, रजनीश विप्रा, सहबान, मनोज, सुनील, संजीव विभिन्न एनजीओ एवं उनके प्रतिनिधि तथा एचएल एफपीपीटी से विपिन, अमित भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. गीताजंली वर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal