आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने घेरी कलेक्ट्रेट, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी संघ की जिला इकाई ने सोमवार को संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट में दिया। इस बीच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में शरदकालीन अवकाश घोषित किए जाने समेत अन्य मांगों के समय रहते निदान की मांग की। कलेक्ट्रेट में धरने की अध्यक्षता प्रतिभा त्यागी व संचालन सतबीरी ने किया।
कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी संघ की जिला इकाई के धरने को संबोधित करते हुए जिला सरंक्षक अजब सिंह ने जिले में आंगनबाड़ी महिलाओं के आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जो आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास, का पैसा देती है, वह केंद्रों तक नहीं पहुंचता। ऐसे में ऊपर ही बंदरबाट हो जाता है, यदि पहुंचता भी है तो मात्र 10 पैसे ही पहुंचता है। उन्होंने इस धनराशि को खाते में ही दिया जाये। धरने को उमेश त्यागी, अमृता त्यागी, बीरमती, मंजू शर्मा, सुन्दर बाला, कमलेश शर्मा, ममता रानी, ममता प्रजापति, इंदु, सुनीता, सरोज, मंजू त्यागी, पूनम, वर्षा, रामदुलारी, लोकेश, सरिता, रीता, बबीता, बबली, रेखा सुषमा, मधुबाला, चन्द्रकला, सुनीता, सरला, आदेश, पूनम, शीला आदि में अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने का विरोध करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके कार्यों में जिम्मेदारी के साथ काम किए जाने की छूट दी। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्णा, नीतू, संगीत, गीता, सुनीता, कुसुम, पूनम, अनिता, उवर्शी, उषा रानी, मंजू, मोनिका, ममता, कविता, मीना बर्मन, शशी बाला, समलेश, रेखा, सरोज, लक्ष्मी, सुमन, गुड्डी, अर्चना, मुकेश, साधना, मकरीना, फात्मा, शकीला एवं पूनम आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई