मुजफ्फरनगर। रविवार को शहीद बाबा दीप सिंह जी यूथ फाउंडेशन की मुजफ्फरनगर इकाई ने नगर के शिवचौक स्थित एसडी कॉलेज मार्किट के बाहर मीठे दूध का लंगर लगाया गया। वाहेगुरू जी का खालसा और वाहेगुरू जी की फतेह के पवित्र उद्घोष के बीच शहीद बाबा दीप सिंह जी युथ फाउंडेशन (जागदी जमीर मोर्चा) की ओर से साध संगत के सहयोग से श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के परिवार की शहादत की याद में नगरीय क्षेत्र में बीते 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक मुजफ्फरनगर शहर में अलग- अलग जगहों पर दूध के लंगर की सेवा की गई। इस दौरान इस सेवा में मुख्य रूप से चेयरमैन हनी सिंह शेखों, प्रधान गुरजीत सिंह, महासचिव जितेन्द्र पाल सिंह जेपी समेत समस्त टीम ने पूरी सेवा की।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






