खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में की छापेमारी, 11 नमूने जब्त

Share :

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने क्रिसमस पर्व को लेकर पेस्ट्री, केक एवं बेकरी पर बनने वाले अन्य खाद्य पदार्थ को लेकर सोमवार को अभियान चलाया। इस बीच टीम ने 11 नमूने जब्त करते हुए प्रयोगशाला भेजे हंै। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र व टीम निरीक्षकों ने गांधीनगर स्थित डेली बैली बेकर्स पर छापेमारी की। इस बीच पेस्ट्री व चॉकलेट केक का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद नई मंडी स्थित नवरंग बेकर्स से पेप्सीकल लॉलीपॉप, केक एवं ब्लैक फॉरेस्ट पेस्ट्री का नमूना जब्त किया।
बाद में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली में श्री राम बेकरी से स्ट्रॉबेरी केक का एक नमूना भरा। सैनी नगर में संचालित रिया बेकरी पर टीम पहुंची। निरीक्षण करते हुए केक व केक रस्क का एक-एक नमूना जब्त किया। वहीं होली चौक से प्रदीप कुमार के प्रतिष्ठान से भैंस के दूध का एक नमूना भरा तथा किसान डेरी से पनीर का एक नमूना एवं बुढ़ाना से गाय के दूध का एक नमूना संग्रहित किया।
सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि सोमवार को कुल 11 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए जब्त कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला वाराणसी को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल, मनोज कुमार व सुनील कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal