पूर्व प्रधानमंत्री को सपा ने याद करते हुए किया माल्यार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की जयंती पार्टी द्वारा किसान दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर संपन्न कार्यक्रम में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने टाउनहाल प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एड. ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों व कमजोरों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष से किसानों को देश में अधिकार व सम्मान मिला। आज किसानों की दशा सुधारने के लिए चौधरी चरण सिंह के बताए गए संघर्ष के मार्ग को अपनाकर किसानों के भविष्य की लड़ाई लड़नी होगी। कार्यकर्ताओं ने किसान हित में चौ. चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, विनय पाल सिंह, सतेंद्र सैनी, तहसीन मंसूरी, विकिल गोल्डी अहलावत, सोम पाल भाटी, धर्मेन्द्र नीटू, साजिद हसन, सलीम मलिक, कपिल मलिक, प्रवीन मलिक, यशपाल सिंह, सभासद अन्नू कुरैशी, शहजाद अहमद, हसीब राणा, जुनैद आलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal