वार्ड में बन रही सड़क की गुणवत्ता जांचने को पहुंची चेयरपर्सन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास को पंख लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच तमाम निर्माण कार्यो की गुणवत्ता परखने को चेयरपर्सन अब सड़कों पर निकल गई है। इस बीच जहां वे नगर पालिका कार्यालय की बेपटरी कार्य शैली को बदलने को छापेमारी करने में जुटी हैं, वहीं कंपनी बाग की दुर्दशा को सुधारने में लगातार वे सक्रिय हैं। इसके साथ वार्ड स्तर की साफ-सफाई व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए लगातार काम करने में लगी हैं।
शनिवार को इन्हीं कवायदों के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरपालिका परिषद के वार्ड 30 में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। चेयरपर्सन शनिवार को स्वयं मौके पर पहुंची। यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन सीसी रोड और नाली की गुणवत्ता को नजदीक से परखा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप इस दौरान वार्ड 30 तुलसीनगर में हाल ही में बनी 170 मी. लंबी व 20 फुट चौड़ी आरसीसी सड़क का निरीक्षण किया, जिसमें आरसीसी की नाली निर्माण का कार्य भी शामिल है। नाली एक फुट लंबी तथा 1 फीट गहरी है। निरीक्षण के दौरान सड़क पर वर्तमान में मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। चेयरपर्सन द्वारा सड़क पर पड़ी हुई मिट्टी को खोदकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद जेई कपिल कुमार और निर्माण ठेकेदार मुकेश कुमार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के लिए दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभासद नवनीत कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal