जिला सहकारी बैक की 90 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-आॅपरेटिव बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की 90वीं बैठक भव्य रूप से पंजाबी बारातघर भोपा रोड में बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि एवं डॉ. वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत, उमेश मलिक पूर्व विधायक के अलावा अन्य अतिथियों में डॉ. सुधीर सैनी भाजपा जिलाध्यक्ष, पवन तरार, चेयरमैन डीसीडीएफ भी समारोह में उपस्थिति रहे।
बैंक सभापति रामनाथ सिंह ने प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यों के साथ अतिथियों व वरिष्ठ एवं गणमान्य सहकारी बन्धुओं को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेट करते हुए स्वागत किया। सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ आम सभा की कार्यवाही में बैंक सचिव व मुख्य कार्यपालक राजेश कुमार ने कारोबारी वर्ष में बैंक की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होने बताया कि वर्ष 2023-24 में 1202.15 लाख रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। गत वर्ष में बैंक के जमा निक्षेप रुपए 189.58 करोड़ से बढ़कर अंकन 2240.78 करोड़ रुपए हुए हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में बैंक की प्रगति से भी अवगत कराया गया। बैंक की सदस्य समितियों को इस बीच 11 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सम्बोधित करते हुए बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक के आयोजन व शानदार वित्तीय उपलब्धियों के लिए बैंक प्रबन्धन एवं कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में सहकारिता विभाग कृषि मन्त्रालय के आधीन दो-तीन कमरों में कार्य कर रहा था परन्तु सरकार ने पृथक मंत्रालय बना देने के बाद सहकारी आन्दोलन ने गति पकड़ी है तथा सहकारी संस्थाओं की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने सहकारी बैंकों को किसानों एवं पिछडे वर्ग के लोगों को परंपरागत फसली ऋण के अलावा मिल्क डेयरी, फिश्रीज तथा ट्रैक्टर लोन जैसी योजनाओं में आवश्यक औपचारिकताओं में ढील देने का आह्वान किया ताकि जरूरतमन्द इन योजनाओं का लाभ उठा सके। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आज आम सभा में अच्छे सुझाव प्राप्त हुए है। बैंक प्रबन्धन उन पर जरूर विचार करें। उन्होंने कहा कि इन्ही किसानों व समितियों के बल पर बैंक लाभ कमा रहा है। ऐसे में समितियों को लाभांश 20% दिया जाना चाहिए। बैठक में दल सिंह वर्मा, सोमपाल सिंह, विनोद जैन, सोम पाल सिंह, महेश प्रधान, योगन्द्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह ने इसे शासन का निर्देश बताते हुए कहा कि इस पर विचार कर शासन स्तर से कार्यवाही कराई जायेगी। बैठक में उपसभापति मुकेश कुमार जैन, संचालकों में अमित चौधरी, दिनेश कुमार, अनार सिंह, आशीष चौधरी, संजीव कुमार, संचालकपति इन्द्र पाल सिंह, आशीष त्यागी, पंकज पाल के साथ बैंक के पूर्व संचालक सोबीर सिंह तथा जनपद शामली के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक शिवम मलिक व अपर जिला सहकारी अधिकारी सुनील सैनी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक के उप महाप्रबन्धक श्रीष वर्मा, दमन लाल शर्मा, राजीव चौधरी समेत अनुभाग अधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान रहा। मंच का संचालन यशवीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal