पी.आर.पब्लिक स्कूल में ‘वार्षिक खेल दिवस 2024’ का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंड़ा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कपिल देव अग्रवाल(कौशल विकास मंत्री,राज्य सरकार, उ.प्र.) मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर) व्योम बिंदल (सी.ओ सिटी, मुजफ्फरनगर), अंकुर दुआ (सदस्य, प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया)। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा को चरितार्थ करते हुए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पटका पहनाकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल जी ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के खेल दिवस समारोह पर आप सभी का यहां उपस्थित होना हमारे लिए बड़े सौभाग्य और खुशी की बात है। हमारा विद्यालय विद्यार्थियों के लिए पाठ्येत्तर गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देता है ,इसी का जीवन्त उदाहरण है- हमारा आज का कार्यक्रम। मैं उन सभी अभिभावकों का भी स्वागत करना चाहूंगा, जिन्होंने ज्ञान का प्रकाश फैलाने के हमारे प्रयास में निरंतर हमारा साथ दिया है। इसके बाद विद्यालय के चारों हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपने हाउस लीडर और विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल के नेतृत्व में मार्च पास्ट करते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली। गणेश वंदना की भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति के साथ कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओ द्वारा लाइट अप द स्काई, मिट्टी की कहानी, पंजाबी डांस, फ्लावर ड्रिल, यूपी एंथम आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धमाकेदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ-साथ शैक्षणिक सत्र 2023 -24 के कक्षा 1 से 12 तक के एकेडमिक टॉपर्स को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें क्रमशः रेहान, माहिरा, शिवांश गर्ग, पीयूष मलिक, अंशिका धीमान, कृष्णा गोयल, अवनी गर्ग, राधिका पाल, नमन सिंघल, अर्पित, अदिति, प्रज्ञा अरोड़ा ,श्रिया आदि का नाम शामिल है। विद्यालय की गांधी कॉलोनी शाखा के मेधावी छात्र-छात्राओं में अर्णव शर्मा ,आरुष बटला, आरुष चौधरी ,मानिक सिंह ,अनंत भाटिया, अविका कौशिक, आरव मित्तल, राधिका ,वैष्णवी सिंगल ,अक्षित कौशिक, आर्या कौशिक आदि का नाम शामिल है। आज के खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिसका आरंभ किया गया योगा ड्रिल से, इन प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस, हर्डल रेस, बैलेंस रेस, 200 मीटर रेस, स्लो साइकिल रेस, रिले रेस, रिंग रेस आदि प्रमुख रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सभी खेल प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही।




अभिभावकों की दौड़।स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की विगत वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए गतिशील रहना आवश्यक है, तभी हम सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में खेल-कूद का विशेष महत्व है यह व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यालय समय-समय पर इस तरह के आयोजन आगे भी आयोजित करता रहेगा। मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में एकेडमिक, खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि खेल से केवल शारीरिक संतुलन और एकाग्रता ही हासिल नहीं होती है वरन् तन और मन को स्वस्थता मिलती है। स्वस्थ शरीर और मन ही आपको पढ़ाई और जीवन की अन्य चुनौतियों को पार करने में सफलता दिलाता है।विद्यालय प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल जी द्वारा खेल और शिक्षा के सहयोग के इस प्रयास बहुत ही सराहना की गई । उन्होंने सभी को शुभाशीष देकर आगे भी इस ही तरह ऊर्जा से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।।अंकुर दुआ जी ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्यापकों और बच्चों की मेहनत सराहनीय है। प्रत्येक कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति से जोड़ रहा है। मेरा यहां उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वह अपने बच्चों को महंगे मोबाइल फोन, एक्टिव खरीद कर देने के बजाय उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ें। मीनाक्षी स्वरूप जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के विकास और सीखने के हर पहलू को बड़ा बन देता है ।यह बच्चे के लिए बाहरी दुनिया की खिड़की है और उसके सामाजिक और बौद्धिक विकास की नींव बनता है जो स्कूल और जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। गांधी कॉलोनी ब्रांच की प्रधानाचार्या श्रीमति मीना सिंघल जी ने कहा शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी शामिल करने का विचार ही छात्रों को रचनात्मक और सोच ने की क्षमता से परिपूर्ण करने के उद्देश्य को पूरा करता है। आई पी एस व्योम बिंदल जी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई योगा ड्रिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां बहुत है, कठिनाइयां अनगिनत है लेकिन अगर इच्छा शक्ति दृढ है तो हम अपनी भावी पीढ़ी को बरगद के पेड़ जैसी मजबूत जड और दुनिया को जीतने के लिए ऊंची उड़ान भरने के लिए और अधिक मजबूत पंख देने में सफल हो सकते हैं क्योंकि ‘इतिहास वही लिखते हैं जिनके हौसले बुलंद होते हैं ‘।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- विद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी कराई जाती है। विद्यार्थी की ओवरऑल डेवलपमेंट के साथ-साथ उसकी रुचि के खेल से भी उसे जोड़ा जाता है, इससे विद्यार्थी स्वस्थ रहता है और सेल्फ डिसिप्लिन भी सीखना है। बच्चों में टीम भावना और मित्रता का भाव विकसित होता है। आज के कार्यक्रम का संचालन मिस राखी पाल, मिस प्रियांशी राजपूत तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों आदित्य बंसल, अदिति, वैष्णवी और विधि कलसन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समस्त पी आर पी एस अध्यापक गणों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कुशपुरी जी , अमित पटपटिया जी, श्रीमोहन तायल जी (भाजपा), हिमांशु कौशिक जी, नरेश नंदन जी, सुधीर शर्मा जी , मुकुल दुआ जी, अतुल बालियान जी , नीरज बालियान जी , दुष्यंत त्यागी जी, विनय अरोड़ा जी, मनीष जैन जी, पूजा पाल जी ,अनुराधा वर्मा जी , डॉ विवेक जी, परविंदर दहिया जी, मुकेश बंसल जी , पुलकित अग्रवाल जी तथा बाकी बहुत सारे अतिथि गणों तथा अभिभावक गणों के सहयोग ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal