अस्पताल तिराहे पर लगेगी देवी अहिल्याबाई की नई प्रतिमा, वहलना चौक पर लगेंगे फव्वारे

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र में आगामी दिनों में योगी सरकार की पहल और डीएम की स्वीकृति के बाद 15वें वित्त आयोग से मिली ग्रांट के तहत करीब 49 करोड़ रुपये से कार्य किए जाएंगे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बने विकास के खाके को धरातल पर लाने के लिए पालिका के सभी विभागों ने कमर कस ली है। इस कड़ी में शहर के दो प्रमुख चौराहों का कायाकल्प करने की तैयारी है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की नीति को सामने रखते हुए योजना तैयार की गई हैै।
नगरपालिका परिषद में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से नगर में वहलना चौक का सौंदर्गीकरण कराने के लिए करीब 32.63 लाख रुपए खर्च करने के साथ 11.80 लाख रुपए से वेलकम नमस्कार स्टोन स्टेचू लगाने का कार्य होगा। वहीं तीन स्थानों पर करोड़ों रुपये के खर्च से साइड पटरी व रेलिंग निर्माण कार्य होगा। नगर पालिका के द्वारा शहर के व्यवस्ततम चौराहे अहिल्याबाई चौक का सौंदर्गीकरण करने जा रही है। शासन स्तर से आयी 15वें वित्त की धनराशि से सौन्दर्यीकरण होगा। इसके अलावा सरकुलर रोड पर सुजडू चुंगी से रेशू विहार मोड तक दाई ओर साइड पटरी और रेलिंग निर्माण कार्य करीब 1.20 करोड़ रुपए से कराएंगी। सुजडू चुंगी से श्री साई हॉस्पिटल तक बाई ओर साइड पटरी और रेलिंग निर्माण करीब 1.33 करोड़ रुपए से होगा। अहिल्याबाई चौक पर सार्वजनिक शौचालय वाली साइड पर पटरी और रेलिंग निर्माण करीब 39.82 लाख रुपए से किए जाने की योजना है। कच्ची सड़क एवं रुड़की रोड तिकोने पर तथा घास मंडी मोड़ तक की साइड पटरी और रेलिंग निर्माण पर करीब 39.68 लाख रुपण् खर्च होगा। वहीं करीब 39.75 लाख से अहिल्याबाई चौक का सौंदर्यीकरण होगा। इसके साथ इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान बारिश के दिनों में बझेडी रोड पर जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रोड के दोनों साइड करीब 700 मीटर लम्बा नाला निर्माण कार्य को प्रस्तावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal