डीएस पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव का समापन

Share :

मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ । खेल महोत्सव की समापन बेला पर स्कूल चेयरमैन श्री एस एल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेनू शर्मा तथा स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।खेल महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन आज जूनियर तथा सीनियर ग्रुप में खेली गई फाइनल स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव के दूसरे दिन आज लोटस और रोज हाउस की गर्ल्स खो खो टीमों के बीच सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया।


इस सेमीफाइनल में लोटस हाउस की टीम ने पहले खेलते हुए सात अंकों का स्कोर बनाया जिसे रोज हाउस की टीम ने आसानी से प्राप्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। गर्ल्स खो खो सेमीफाइनल के बाद क्लास 8 की बॉयज एवं गर्ल्स 50 मीटर रेस के फाइनल मुकाबले खेले गए। 50 मीटर गर्ल्स रेस में रोज हाउस से अविका प्रथम, अंजलि द्वितीय तथा मर्जिया तीसरे स्थान पर रही । 50 मीटर बॉयज कैटिगरी में राधे राठी ने प्रथम, नीतीश चौधरी ने द्वितीय तथा आयुष्मान ने तीसरे स्थान के लिए मेडल प्राप्त किया। इसके बाद जूनियर ग्रुप में ही कक्षा 5 के बच्चों के लिए खो खो का फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें जैस्मिन एवं लिली हाउस की संयुक्त टीम को लोटस हाउस की टीम ने चार के मुकाबले तीन अंको से हराया। इस फ्रेंडली मैच में शादान तथा पुष्कर ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी दर्शकों से जोरदार तालियां बजवाई ।
सीनियर ग्रुप में आज बॉयज वॉलीबॉल के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले भी खेले गए। पहले सेमी फाइनल में लिली हाउस की टीम ने रोज हाउस की टीम को 21-18 तथा 21-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में लोटस हाउस की टीम ने जैस्मिन हाउस की टीम को 21 -13 , 21 -13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बॉयज वॉलीबॉल फाइनल में बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला । तीन सेटों तक चले इस फाइनल मैच में लिली हाउस की टीम ने लोटस हाउस की टीम को 21-13, 21 -14 से हराकर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की । लोटस हाउस की टीम ने दूसरे सेट को 21-14 से जीत कर फाइनल के रोमांच के शिखर तक पहुंचा दिया। वॉलीबॉल फाइनल के बाद खेले गए बॉयज खो-खो फाइनल में भी लिली हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी विरोधी जैस्मिन हाउस की टीम को एक तरफा मैच में 21 -6 से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए बॉयज खो-खो फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की। लिली हाउस की ओर से कल खेले गए सेमीफाइनल मैच की तरह ही शिवांग एवं शिवा तोमर तथा आनंद ने बेहतरीन खेल दिखाया। शिवा तोमर एवं शिवांग ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को एक-एक अंक अर्जित करने से तरसा दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा में हमें खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। दो दिनों तक चले इस खेल मेले में विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी विजेता प्रतिभागियों को सोमवार को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे तथा विजेता हाउस के नाम की घोषणा भी की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक रजनीश शर्मा ,कमल वशिष्ठ तथा सागर गौतम सहित समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal