राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का किया जिला निरीक्षण समिति ने निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। सोमवार को एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध व जिला निरीक्षण समिति सदस्यों ने सोमवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, आर्यपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सर्द हवाओं से बचाव के प्रबंधों के साथ बंदियों के भोजन व अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
सोमवार को जिला निरीक्षण समिति में एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला निरीक्षण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अर्पण जैन, मंजू शर्मा, पूनम शर्मा एवं मौ. शावेज शामिल रहे। इस दौरान जिला निरीक्षण समिति द्वारा आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी, सुरक्षा संबंधी, साफ-सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर जांच की। बाल गृह के निरीक्षण के दौरान एडीएम राजस्व व एसपी क्राइम ने संस्था में आवासित किशोरों से संस्था में मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। एडीएम राजस्व ने संस्था के प्रभारी को निर्देशित किया कि सर्दी के इस मौसम को देखते हुए संस्था में आवासित किशोरों हेतु गर्म कपड़ों व वस्त्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं एसपी अपराध ने संस्था में आवासित किशोरों के लिए कक्ष बढ़ाने, विस्तार हेतु संस्था प्रभारी को निर्देशित किया। संस्था प्रभारी मोहित कुमार ने सबका धन्यवाद किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय से आंकड़ा विश्लेषक सचिन कुमार, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पिक मैके के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के सभागार में भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति को विद्यार्थियों से जोड़ने के उद्देश्य से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई एवं उनके दल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों एवं

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal