स्पिक मैके के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति….

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के सभागार में भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति को विद्यार्थियों से जोड़ने के उद्देश्य से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई एवं उनके दल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई, स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी, कलाकार रोहित कुमार प्रधान, ऋतिक पात्रा, विश्वजीत प्रधान, स्वागतिका साहू, स्वयंसेवक मृदुला मित्तल एवं नीति मित्तल, अतिथि विकास भार्गव, प्रेरक जैन, रीटा दहिया, आदित्य दहिया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय की छात्राओं उम्मेहानि एवं अवनी ने किया। दोनों छात्राओं ने अपनी सधी हुई वाणी, आत्मविश्वास एवं सुंदर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाए रखा।
ओडिसी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियों ने बांधा समां….
मुख्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई ने ओडिसी नृत्य की विभिन्न शैलियों और भावों का अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगलाचरण में देवी स्तुति के बाद दशावतार की प्रस्तुति में भगवान विष्णु के मत्स्य, कछुआ , वराह एवं नरसिंह अवतारों को अपनी भाव-भंगिमाओं, मुद्राओं और नृत्य की सूक्ष्म तकनीकों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
इसके पश्चात मधुराष्टकम् की भावपूर्ण प्रस्तुति एवं मोक्ष नृत्य ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया। कलाकार की भावाभिव्यक्ति, पद संचालन, हस्त मुद्राओं तथा तालबद्ध नृत्य ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई से परिचित कराया। स्वागतिका साहू ने वसंत पल्लवी की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी नृत्य मुद्राओं, लय एवं भावाभिव्यक्ति ने ओडिसी नृत्य की सुंदरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मर्दल की थाप पर रोहित कुमार प्रधान, शास्त्रीय गायन में ऋतिक पात्रा तथा बांसुरी वादन में विश्वजीत प्रधान ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। संगीत एवं नृत्य के सुंदर समन्वय ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय कला की समृद्ध परंपरा का प्रत्यक्ष अनुभव कराया।
इस अवसर पर स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी ने विद्यार्थियों को संस्था के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्पिक मैके विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोक कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करता है। संस्था देशभर के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रतिष्ठित कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को भारतीय कला को करीब से समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय कलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, साधना, एकाग्रता, धैर्य और संस्कार का माध्यम भी हैं। विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर उसे समझना और आगे बढ़ाना चाहिए।
ओडिसी कलाकार प्रभात कुमार सवाई ने विद्यार्थियों को ओडिसी नृत्य की उत्पत्ति, विशेषताओं, मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं, पद संचालन, ताल एवं लय के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने अनेक हस्त मुद्राएं एवं नृत्य की मूलभूत तकनीकें स्वयं करके दिखाईं तथा विद्यार्थियों से उनका अभ्यास भी कराया। उन्होंने बताया कि किसी भी शास्त्रीय नृत्य को सीखने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, धैर्य एवं समर्पण आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न मुद्राओं एवं नृत्य की बारीकियों को सीखा।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी, अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रभात कुमार सवाई एवं उनके पूरे दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, कला, संगीत एवं संस्कारों से जोड़ना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि महान कलाकारों को सामने देखकर उनकी कला एवं साधना को समझने का अवसर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर निकली ‘कलश वंदन यात्रा’ का मुज़फ्फरनगर में भव्य स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बीबीपुर, भंडूरा, शेरनगर, बिलासपुर एवं गांधीनगर (कूकड़ा) में आयोजित ‘कलश वंदन यात्रा’ में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। वाराणसी

भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिलाध्यक्ष बने ग्राम दुधली के प्रधान शोभित पुंडीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधानसभा के गांव दूधली में भारतीय किसान यूनियन सेवक अराजनीतिक की संगठन विस्तार को लेकर अहम पंचायत हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राकेश राजपूत जी, प. उ. युवा अध्यक्ष प्रशांत राणा, मण्डल अध्यक्ष अजमल पुंडीर, मण्डल सचिव गय्यूर अली, अंकुर राणा बलवाखेड़ी, रोहित राणा सतीश

एनसीसी प्रशिक्षण एवं सुविधाओं की समीक्षा के लिए 26 यूपी गर्ल्स बटालियन के सीओ पहुंचे मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में 26वी यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरके माही (सेना मेडलिस्ट) का गरिमामय विद्यालय दौरा हुआ। विद्यालय परिसर में उनके आगमन पर एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण रहा। दौरे के दौरान कर्नल आरके माही ने विद्यालय में

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal