विहिप-बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा, किया शक्ति प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने एसडी इंटर कॉलेज में शौर्य यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और राम दरबार के सामने वैभव जैन, प्रमोद तिवारी, अनूप, स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, पीयूष राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम आयोजकों द्वारा इस दौरान अतिथियों को पटका पहना कर और राम मंदिर व शस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी वैभव द्वारा की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री अनूप जी ने बताया कि बजरंग दल भारत की हर समस्या का हल है। बजरंग दल शौर्य यात्राओं के माध्यम से युवाओं में समरसता, और सामर्थ्य का विकास हो और अपने पूर्वजों व संस्कृति के प्रति सम्मान जागृत हो। भारत में नक्सलवाद, इस्लामी जिहाद, ईसाई तुष्टिकरण कर हिंदुओं का धर्मांतरण कर रहे षड्यंत्र को हिंदू युवा जवाब दे और शौर्य दिवस देश में मौहम्मद बिन कासिम को बप्पा रावल द्वारा मारकर भगाया। उसके बाद 300 वर्ष तक कोई भी मुस्लिम आक्रांत भारत में नहीं आया यही शौर्य दिवस है तब से लेकर अब तक शौर्य दिवस हिन्दू समाज किसी न किसी रूप में मनाते आ रहे हैं। वर्ष 1992 में कलंकित ढांचे को तोड़कर समग्र हिंदू समाज ने एकत्र हो समरसता का भाव जागृत किया यही शौर्य दिवस है। तब से आज तक शौर्य दिवस गीता जयंती के उपलक्ष में मनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गीता का संदेश उस समय अर्जुंन को दिया। जबकि बजरंग दल आज संपूर्ण भारत के अर्जुन रूपी युवाओं को गीता का संदेश इस देश के लिए लड़ने वाले हिंदू युवा व यदि जरुरत पड़े तो अपना सर्वस्व न्योछावर करने की क्षमता हिंदू युवा में इन शौर्य यात्राओं से की जाती है।
रविवार को इस कड़ी में नगर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित एसडी इंटर कॉलेज मैदान से शौर्य यात्रा प्रारंभ होकर प्रकाश चौक से महावीर चौक, झांसी की रानी, शिवचौक से भगत सिंह रोड होते हुए वापस बकरा मार्केट होते हुए रुड़की रोड, झांसी की रानी से कोर्ट रोड मार्ग से एसडी इंटर कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद तिवारी, ललित माहेश्वरी प्रांत सेवा रक्षा प्रमुख, चंद्रभान प्रांत संस्कृत वेद विद्यालय प्रमुख, वीरेंद्र जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, पीयूष राणा, विभाग संयोजक मोहित बंसल, सतीश कौशिक, डॉ. अजय, मुकेश, अरुण, नीतीश, नितिन तायल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख शुभम, संगठन मंत्री तरुण, रवि चौधरी, मनोज, सतपाल, रविंद्र, सनी, सूर्यवंश कुणाल, कार्तिक, अंश, बीना मित्तल, गुरबीर, हरेंद्र राणा, शिव प्रताप, अमरदीप मित्तल, वरुण चौधरी, कुलदीप, दीपचंद, संजीव, प्रवीण, राकेश, हिमांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal