सर्दी के बीच 8 क्षेत्रों में किया शहर विभाजित, बनाई व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। सरकार की पहल के बीच प्रभावी शीतलहर व कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन संवेदनशील दिखाई दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शहरी क्षेत्र को आठ निर्धारित मार्गों में विभाजित करते हुए प्रत्येक मार्ग के लिए पालिका अफसरों की पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाते हुए कर निर्धारण अधिकारी को नोडल अफसर नामित किया है।
डीएम उमेश मिश्रा के औचक निरीक्षण के बाद पालिका में रैन बसेरों में व्यवस्था बनाने के साथ सड़कों पर सोते लोगों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए कवायद शुरू हो गई है। बीती रात ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। इस बीच ड्यूटी लगाने के बाद भी लोगों को सड़कों पर सोता देख कर वो नाराज हुई। उन्होंने बताया कि सर्दी में बेसहारा लोगों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए पालिका स्तर पर टीम को लगा दिया है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को अभियान का नोडल बनाया है। जबकि शहर को आठ निर्धारित मार्गों में बांटते हुए प्रत्येक मार्ग के लिए पर्यवेक्षक नामित किया है। इसमें एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह सूजडू चुंगी से सरकूलर रोड, महावीर चौक प्रकाश चौक से रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मालवीय चौक, अंसारी रोड से नावल्टी चौक तक का पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं एई जल सुनील कुमार, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, जेई जल धर्मवीर सिंह, जेई जल जितेन्द्र कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान और सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल को निर्धारित मार्ग पर लगाया है। ईओ ने बताया कि ये आठों पर्यवेक्षक प्रतिदिन रात्रि में भ्रमण करते हुए सुनिश्चित करेंगे कि उनके मार्ग पर कोई बेसहारा या गरीब व्यक्ति खुले में तो नहीं सो रहा है, यदि ऐसा मिलता है तो वो ऐसे व्यक्तियों को उठाकर आश्रय स्थलों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए वो प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नोडल कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यह तय करेंगे कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी ड्यूटी से गायब न रहें। वो प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन की साइट पर फीड करने के साथ ही उनको भी प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal