मुजफ्फरनगर। सर्दी में बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए आश्रय देने के लिए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह टीम के साथ सड़कों पर उतर गई हैं। इस दौरान शहर के कई स्थानों पर खुले में सड़क पर सोते मिले लोगों को उठाकर रैन बसेरों तक भिजवाने का काम किया गया। इसके लिए ईओ ने लोगों को हाथ जोड़कर मनाया। एक महिला ने पालिका टीम की परीक्षा ली। वो खुद को जानसठ क्षेत्र की बता रही थी। बेसहारा होने की बात सामने आने पर ईओ खुद महिला के पास पहुुंची और उसे रैन बसेरे में व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए वहां चलने के लिए आग्रह किया, पर महिला ने जाने से इंकार कर दिया। पालिका कर्मचारियों ने भी उसे खूब समझाया, लेकिन वो अपने सड़क पर लगाए बिस्तर में दुबक गई और गरीबी का हवाला देते हुए कम्बल मांगती रही। हाथ जोड़ने पर भी महिला नहीं मानी तो ईओ के कहने पर कर्मचारियों ने महिला को बिस्तर सहित उठा कर रैन बसेरे तक पहुंचाया और वहां ठहरने की व्यवस्था की। ईओ का कहना है कि लोग सड़क से रैन बसेरे में नहीं जाना चाहते और लड़ते हैं, ऐसे में पुलिस फोर्स का साथ होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि चार पांच लोगों को रात्रि में सड़क से उठाकर रैन बसेरों में पहुंचाने का काम किया गया।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






