चमत्कार- कर्नाटक की कृष्णा नदी में मिली अयोध्या के रामलला जैसी ही एक मूर्ति, 1000 साल है पुरानी

Share :

भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों यानी भगवान विष्णु की दशावतार को दर्शाती हुई मूर्ति कर्नाटक के रायचुर की कृष्णा नदी में मिली है। इस मूर्ति की चर्चा इसलिए की जा रही है, क्योंकि इसके फीचर हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हुई नई रामलला की मूर्ति से मिलते जुलते हैं। यही नहीं नदी में सिर्फ मूर्ति ही नहीं, बल्कि एक शिवलिंग भी मिला है। रायचुर यूनिवर्सिटी के इतिहास और पुरातत्व विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर पद्मजा देसाई ने बताया कि यह मंदिर के गर्भगृह रखी गई होगी। यह भी आशंका है कि मंदिर में तोड़फोड़ के बाद प्रतिमा को बचाने के लिए इसे नदी में डाल दिया गया हो। इस विष्णु प्रतिमा विग्रह की नाक थोड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

आपको बता दें कि विष्णु भगवान की यह मूर्ति कृष्णा नदी में मिली है, जिसके फीचर बहुत खास है। देसाईका कहना है कि इसके चारो ओर देखें तो इसमें इसमें विष्णु जी के सभी दस अवतारों को उकेरा गया है, जिसमें मत्स्य, कूर्म, वाराह, नर्सिंह, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण और बुद्ध शामिल हैं। उन्होंने इस मूर्ति की खासियत बताते हुए कहा कि इनके चार भुजाए हैं, जिनमें दो ऊपर की भुजा शंख और चक्र लिए हुए हैं। नीचे के दो भुजाएं कटी हस्त और वरदा बस्त आशीर्वाद देते हुए हैं। कहा जा रहा है कि यह 11वीं और 12वीं शताब्दी से संबंध रखती प्रतिमा है।

आपको बता दें कि इस मूर्ति की तुलना अयोध्या मंदिर के रामलला से खास तौर पर की जा रही है। हालांकि व्याख्याता का कहना है कि मूर्ति वेदों में वर्णित वेंकटेश्वर से मिलती जुलती है। हालामकि, इस मूर्ति में गरुड़ का अभाव है, जो आमतौर पर विष्णु की मूर्तियों में देखा जाता है। बल्कि पंखा थामे महिलाओं का एक जोड़ा नजर आ रहा है, चूंकि विष्णु को साज-सज्जा का शौक है, इसलिए मुस्कुराते हुए विष्णु की यह मूर्ति मालाओं और आभूषणों से सुसज्जित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal