बांग्लादेश के झंड़े को आग के हवाले कर किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु जी की गिरफ्तारी और हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में गुरूवार को शिवसेना के नेता मनोज सैनी के आह्वान पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के फोटो का मुंह काला करते हुए बांग्लादेश का झंडा फूंका।
शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गुरूवार में शिव चौक स्थित तहसील मार्केट के कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा व मंडलाध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में शिवचौक पहुंचे और वहां बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के फोटो पर जूते चप्पल बरसाते हुए उनका मुंह काला करते हुए बांग्लादेश के झंडे को आग के हवाले कर दिया। महासचिव राजेश कश्यप ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही है एवं उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के महंत को गिरफ्तार कर उनका उत्पीड़न भी किया जा रहा है। एक ओर जहां भारत देश में आतंकवादियों के खिलाफ ऐसे में कार्यवाही पर मानवाधिकार आयोग समेत विश्व के कई देश उनके समर्थन में खड़े हो जाते है, पर बांग्लादेश में हिंदू और हिंदू संतों पर अत्याचार के बाद उनके समर्थन में कोई आवाज नहीं उठा रहा है। यहां तक कि केंद्र सरकार भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वो बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा को तुरंत कार्यवाही करते हुए आर्मी एक्शन करें। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद अग्रवाल, संजय गोयल, रविंद्र नायक, आशीष शर्मा, बसंत कश्यप, रविंद्र सैनी, प्रदीप कोरी, नरेश सैन, लोकेश कश्यप, संजय गुप्ता, संजीव शास्त्री, सनी वर्मा, गोपी वर्मा, दीपक वर्मा, विशाल सिंघल, डॉ. सचिन कुमार, राज कुमार सैनी, अनिल शर्मा, राजू मास्टर, सूरज मिश्रा, सुनील, मुकेश कश्यप, अमित पाल, सोनू पाल, विक्की सैनी, सुनील, विपिन, निर्मल, विनोद, प्रवीण, विकास, अमन वर्मा, मोनू, दिनेश, निखिल और नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal