पराली-पत्ती जलाने पर होगा दोषी पर जुर्माना व कड़ी कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार की ओर से पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण की समस्या को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के जारी निर्देशों के बीच बुधवार को डीएम उमेश मिश्र ने जनपद में पराली जलने की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने के साथ किसानों को पराली न जलाने के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने किसानों से कंबाईन हार्वेस्टर के साथ यथा सम्भव सुपर एसएमएस का प्रयोग किए जाने की बात की, ताकि पराली प्रबंधन कटाई के समय हो जाये। वहीं सुपर एसएमएस के विकल्प रूप में अन्य फसल अवशेष प्रबंधन के यन्त्र जैसे स्ट्रा रीपर, स्टाÑ रेक, बेलर व मल्चर, पैडी स्ट्रा चॉपर, श्रब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिर्वसेबुल एमबी प्लाऊ का भी प्रयोग कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ किया जाये, जिससे खेत में फसल अवशेष बंडल बनाकर अन्य उपयोग में लाया जा सके अथवा काट कर मिट्टी में मिलाया जा सके।
डीएम उमेश मिश्र ने किसानों से आह्वान किया कि यदि कोई कम्बाईन स्वामी बिना फसल अवशेष प्रबन्धन के यथा यन्त्रों एसएमएस, स्ट्रा रीपर एवं स्ट्रा रेक, आदि उपयोग किये बिना प्रयोग करेगा, तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं यदि कोई किसान बिना पराली को हटाए रबी की बुवाई के समय जीरो ट्रिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, हैप्पी सीडर या सुपर सीडर का प्रयोग कर सीधे बुवाई करना चाहे या डिकम्पोजर का प्रयोग कर पराली का प्रबन्धन करना चाहे तो ऐसे किसान अनिवार्य रूप से इस आशय का घोषणा पत्र उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को देंगे कि उसने पराली नहीं जलायी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जिले में शिथिलता या संसाधन का दुरूपयोग कर पराली जलाने की घटनाएं प्रकाश में आती है तो वे अधिकृत होगें कि कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ सुपर एसएमएस लगाये जाने की अनिवार्यता में पूर्व व्यवस्था अपने स्तर पर लागू कर लें। उन्होंने कहा कि पत्ती पराली जलने की घटना की मॉनीटरिंग भारत सरकार द्वारा सेटेलाईट के माध्यम से होती है और कोई भी घटना होती है तो इसकी रिपोर्ट सीधे सेटेलाईट के माध्यम से प्रशासन को प्राप्त होती है। ऐसे में दोषी पर अर्थदंड 02 एकड़ से कम क्षेत्र के लिए रुपए 5000/ प्रति घटना, 2 एकड़ से 5 एकड़ के लिए रुपए 10000/ प्रति घटना व 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए रुपए 30000/ प्रति घटना तथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal