सपा की सुम्बुल ने तोड़ा अपने ससुर कादिर राणा का रिकॉर्ड

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उप चुनाव में जीत और हार की तस्वीर साफ हो चुकी है। यह उप चुनाव भी कई रिकॉर्ड बनाने वाला साबित हुआ है। एक बार फिर से इस उप चुनाव ने भी छोटे दलों की बड़ी धमक साबित की है। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को हार मिली है, लेकिन हारने के बावजूद भी वो अपने ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा के इस क्षेत्र में 17 साल पहले हुए चुनाव में मिले जनादेश को पीछे छोड़ गई। कादिर राणा को साल 2007 के चुनाव में मोरना विधानसभा सीट पर करीब 44 हजार वोट मिले थे, जबकि सुम्बुल राणा ने इस उप चुनाव में 50 हजार से ज्यादा मत प्राप्त किये हैं।
2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान यह क्षेत्र मोरना विधानसभा सीट के रूप में पहचान रखता था। यहां पर रालोद के टिकट पर कादिर राणा ने चुनाव लड़ा और 43929 वोट हासिल किये थे। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी राजपाल सिंह सैनी को हराया था, राजपाल ने 38947 वोट हासिल किये थे। कादिर राणा यहां 4982 मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। भाजपा के यशपाल पंवार तीसरे और सपा के मेहराजुद्दीन चौथे स्थान पर रहे थे। इसके दो साल बाद कादिर राणा ने बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और सांसद निर्वाचित होने के बाद 2009 में मोरना सीट पर उप चुनाव हुए जिसमें रालोद के टिकट पर मिथलेश पाल विधायक निर्वाचित हुई थी। कादिर के इस चुनाव के 17 साल के बाद मीरापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ और इस बार कादिर ने अपनी पुत्रवधु सुम्बुल राणा को सपा के टिकट पर मैदान पर उतारा। सुम्बुल के सामने भाजपा-रालोद गठबंधन से मिथलेश पाल मैदान में आई और रालोद के टिकट पर उनका यह चौथा चुनाव रहा। शुरूआत में सपा और रालोद में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन मतगणना में सामने आये परिणाम ने इसे एकतरफा जीत में बदल दिया। सुम्बुल राणा भले ही यह चुनाव हार गई, लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में अपने ससुर को मिले वोट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुम्बुल राणा ने ईवीएम में 53426 वोट प्राप्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal