दवा कारोबारी ने खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान हुई मौत

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी पूर्व सीएमएस एमएल गर्ग के बेटे एवं दवा कारोबारी निधीश राज गर्ग ने अपने मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस पिस्टल से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें भोपा रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। नई मंडी निवासी पूर्व सीएमएस एमएलगर्ग का महावीर चौक के पास अपना क्लीनिक है । उनके बराबर में उनके बेटे निधीश राज गर्ग ने का नाथ मेडिकल के नाम से मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे निधीश राज अपने मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। कुर्सी पर बैठकर उन्होंने अचानक अपने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दवा कारोबारी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। वही घटना की जानकारी पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गंभीर घायल को भोपा रोड पर प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के भीतर व बाहरी तरफ लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। दवा कारोबारी की गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व अन्य भाजपा नेता प्राइवेट नर्सिंग होम पर उनका हाल जानने के लिए पहुंचे, क्योंकि वह बीजेपी से भी जुड़े हुए है। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal