दूसरे दिन जारी रहा छापामार अभियान, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में वायु प्रदूषण को लेकर लागू ग्रेप स्टेज-4 के नियमों को सख्ती के साथ लागू कराने को शुरू कवायदों के बीच दूसरे दिन भी प्रदूषण विभाग का छापामारी अभियान जिले में जारी रहा। ऐसे में स्कूल बंदी के आदेशों के साथ डीएम के अन्य विभागों को जारी निर्देशों के बीच प्रदूषण विभाग की टीम ने ग्रेप स्टेज-4 के नियमों का पालन कराने के लिए आधा दर्जन से भी अधिक फैक्ट्रियों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए सख्ती के संकेत दिए।
दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा के केंद्र में रहे मुजफ्फरनगर में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और डीएम के आदेशों का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बुधवार को दूसरे दिन इस कड़ी में जिला क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शुरू कार्रवाई के बीच जनपद में ग्रेप-4 लागू होने पर चार पायरोलिसिस प्लांट पर कार्रवाई करते हुए सील किया गया। मुजफ्फरनगर में बुधवार को इस बीच एक्यूआई 245 दर्ज किया गया। अभियान की कड़ी में बुधवार को क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह के नेतृत्व में अधीशासी अभियंता इमरान अली, जेई संध्या शर्मा, राजा गुप्ता, सर्वेश कुमार एवं दिवाकर कुमार द्वारा जिले में तीन टीमे गठित करते हुए जिले में संचालित औद्योगिक इकाईयों की जांच कराई गई। बुधवार को भी बुढ़ाना और औद्योगिक क्षेत्रों में टीम के द्वारा की जांच मै. जीके कार्बन प्रा. लि. बेगरजपुर व मै. जेडी एंटरप्राइजेज बेगरजपुर, मै. प्रीति बिल्डकॉन प्रा. लि. बायवाला, मै. अंशु कांट्रेक्टर ग्राम नगवा, मै. रूद्रा एन्टरप्राईजेज गौशाला रोड ग्राम उकावली, मै. बी एंड बी संस कंपनी ग्राम गोयला, मै. माही ग्रीन अर्थ प्रोजेक्ट ग्राम नरा आदि को सील कर दिया गया। क्षेत्र में शुरू अभियान से हड़कंप मचा रहा और कार्रवाई के डर से कई फैक्ट्रियों में अनहोनी की आशंका से तालाबंदी होने लगी।

इन्होंने कहा-
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जनपद में चल रहे पायरोलिसिस प्लांट एवं अन्य इकाईयों पर दूसरे दिन भी जांच के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना के गोयला में चल रहे बी एंड बी संस पायरोलिसिस प्लांट, ग्राम उकावली में रूद्रा एंटरप्राईजेज, अटेरना में श्री बालाजी प्रोजेक्स, बेगराजपुर में जीके कार्बन प्रा. लि. व नरा स्थित माही ग्रीन अर्थ प्रोडक्ट पायरोलिसिस प्लांट समेत आठ प्लांट को सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal