कूकड़ा मंडी से आज रवाना होंगी मीरापुर उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को होने वाले उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आगामी 20 नवंबर को होने वाले इस मीरांपुर उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कूकड़ा मंडी समिति से आज पोलिंग पार्टी रवाना होगी। सोमवार को इन्हीं तैयारियों के बीच जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नई मंडी स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया और अधीनस्थों को जरुरी दिशा निर्देश दिए।
मीरांपुर उपचुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। व्यवस्थाओं को लेकर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह ने अधीनस्थों को सभी तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही क्षम्य न होगी। इस बीच उपचुनाव के लिए होने वाली मतदान कर्मियों की रवानगी एवं मतगणना के लिए समुचित व्यवस्थाओं में प्रशासन द्वारा पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना स्थल पर बेरिकेडिंग, विद्युत आूपर्ति के साथ पेयजल, फर्नीचर, छाया एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने को अधिकारी-कर्मचारी देर रात्रि तक मंडी समिति में जुटे रहे।
बता दें, मीरांपुर उपचुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर इस बार विधानसभा क्षेत्र में जहां 151 मतदान केंद्र व 328 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं मतदान के लिए 1312 मतदान कर्मी इस बीच 3 28 ईवीएम के माध्यम से मतदान संपन्न कराने को तैयार हैं। इस कड़ी में मीरांपुर उपचुनाव में 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा उड़न दस्ता एवं एसएसटी की नौ-नौ टीमों के साथ एक वीडियो अवलोकन टीम और तीन वीडियो निगरानी टीम चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने में लगेंगे। इस विधानसभा सीट पर 1,71,912 पुरुष और 1,52,644 महिला मतदाताओं के साथ ही 15 अन्य मतदाता इस बार मतदान में प्रतिभाग कर सकेंगे।

इन्होंने कहा-
एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मीरांपुर उप चुनाव के लिए कूकड़ा मंडी से मंगलवार 19 नवंबर को सुबह 8 बजे से पोलिंग पार्टी रवानगी शुरू होगी। आगामी 23 नवंबर को नई नवीन स्थल परिसर में सुरक्षित जगह पर मतगणना को संपन्न कराई जाएगी। इसकी सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उधर, सोमवार को अधिकारियों के निर्देशों के बीच नगर पालिका प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई