मीरापुर उपचुनाव मतदान के दिन 13 वैकल्पिक दस्तावेजों से डाल सकेंगे वोट

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवम्बर को होने वाले मतदान में मतदाताओं को मतदान करने के लिए किसी तरह से कोई परेशानी न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने विशेष सुविधा दी है, ताकि हर कोई लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभा सके। आयोग ने इसके लिए अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए इस चुनाव में 13 दस्तावेज में से कोई भी एक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य माना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिए निर्णय के अनुसार मीरांपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव के लिए 20 नवम्बर को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे में कोई मतदाता, जो अपना फोटो पहचान पत्र किन्हीं कारणों से प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी आयोग की सकारात्मक पहल पर मतदान के दौरान ऐसे में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए अब अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से मतदान कर सकेंगा।
आयोग द्वारा वैकल्पिक दस्तावेजों की जारी सूची
1. आधार कार्ड
2. मनरेगा जॉब कार्ड
3. पैन कार्ड
4. भारतीय पासपोर्ट
5. ड्राईविंग लाइसेंस
6. बैंकों व डाकघरों द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पास बुक
7. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत निर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
8. एनपीआर के तहत आरजी आई द्वारा निर्गत स्मार्ट कार्ड
9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
10. केन्द्र, राज्य सरकार के साथ लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी किए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
11. सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
12. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड
13. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार का पहचान पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई