पुण्यतिथि पर याद किए क्रांति सेना ने बाला साहेब ठाकरे को

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवसेना प्रमुख, हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे जी की 12वीं पुण्यतिथि पर क्रांति सेना कार्यालय पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्रांति सेना व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बाला साहब को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में आज स्व. बाला साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करते हुए उन्हें याद किया जा रहा है। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने जीवन भर हिंदुत्व की मजबूती के साथ ही हिंदुओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। उनके बताएं रास्ते पर आज भी देश के करोड़ों नौजवान चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे जैसा व्यक्तित्व हिंदू समाज के लिए हमेशा जीवित रहेगा। उन्होंने हिन्दू नौजवानों को हिंदुत्व के साथ जनहित और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल, शिव सेना महानगर अध्यक्ष ओंकार पंडित, पूनम अग्रवाल, शालू चौधरी, अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, सोनू पालीवाल, चेतन देव, राजन वर्मा, भुवन मिश्रा, कंचन बाटला, ललित, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र तायल, राजेश अरोड़ा, प्रदीप जैन, अरविंद कौशिक, हेम कुमार कश्यप, ऋतिक प्रजापति, विकास चौहान, शालिनी, सरिता शर्मा, रेनू अग्रवाल, मिथिलेश, सविता गौतम, मीनू शर्मा, अनिल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई