उपचुनाव में अधिग्रहित वाहन उपलब्ध न करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध होगी एफआईआर दर्ज

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच परिवहन विभाग ने वाहन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभियान की इस कड़ी में मीरांपुर चुनाव हेतु वाहन अधिग्रहण के बीच नुमाईश मैदान राइफल क्लब में कुछ वाहन पहुंचने लगे हैं, लेकिन अभी बड़ी संख्या में वाहन न आने पर विभागीय अधिकारियों ने सख्ती के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो वाहन स्वामी अधिग्रहण आदेश प्राप्त होने के बाद भी वाहन निश्चित समय और स्थान पर नहीं भेजेंगे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, इससे उत्पन्न किसी भी असुविधा के लिए ऐसे में उत्तरदायित्व संबंधित वाहन स्वामी का होगा।
जी हां, यही है मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग के अफसरों की अधिग्रहित किए वाहन स्वामियों को सलाह। अन्यथा की स्थिति में ऐसे वाहन स्वामियों पर रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। मीरांपुर विस उपचुनाव में परिवहन विभाग की अब तक की तैयारियों में करीब 250 वाहनों का अधिग्रहण तय हुआ है। परिवहन विभाग ने उप चुनाव में इन वाहनों की व्यवस्था कराने के लिए 150 छोटे वाहन व 100 बड़े वाहनों को नोटिस भेजा। वहीं जो वाहन उपलब्ध नहीं कराएगा उसके खिलाफ अब परिवहन विभाग एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में जुट गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा ऐसे हालातों में जिला निर्वाचन से प्राप्त आदेशों की जानकारी दी है। मीरांपुर सीट पर 11 प्रत्याशियों के बीच उप चुनाव होगा। मीरांपुर उपचुनाव की तिथि में परिवर्तन किए जाने के बाद अब 20 नवम्बर को मतदान होगा। परिवहन विभाग की ओर से मतदान के लिए अब पोलिंग पार्टी और पुलिस फोर्स को रवाना करने के साथ जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए गाड़ियों की व्यवस्था कराई जा रही है । इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा 200 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा, जिसमें 150 छोटे वाहन व 100 बड़े वाहन शामिल है। इन तमाम वाहनों को 17 नवम्बर को नुमाईश मैदान में छोटे वाहन और 18 नवम्बर को बड़े वाहनों को बुलाया गया है। अधिकारियों के अनुसार कुछ वाहन स्वामियों ने वाहनों की उपस्थिति दर्ज करा दी है, जिसमें आदेशों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। ऐसे में समय रहते अधिग्रहित वाहन निर्धारित समय पर नुमाईश कैंप में पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।
बता दें, मीरांपुर उपचुनाव के लिए 151 मतदान केन्द्र व 328 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 94 मतदान केन्द्र संवेदनशील और 116 बूथ अतिसंवेदनशील केंद्रों के रूप में चिन्हित किए गए हंै। हर बूथ पर 4 कर्मचारियों को मतदान कराने के लिए तय किए जाने के चलते करीब 1312 से अधिक कर्मचारियों को मीरांपुर उपचुनाव में लगाया गया है।

इन्होंने कहा-
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि मीरांपुर उपचुनाव के लिए करीब 250 वाहनों का अधिग्रहण किए जाने की तैयारी है, जिसमें 150 छोटे और 100 बड़े वाहन शामिल हैं। इन वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने के साथ 17 नवम्बर को नुमाईश नैदान में छोटे वाहन बुलाए है। वहीं 15 नवम्बर को बड़े वाहन कूकड़ा मंडी में बुलाए गए है। जो वाहन नहीं देगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पहले दिन कुछ वाहन ही नुमाईश कैंप पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई